हॉलीवुड के सुप्रसिद्ध संगीतकार और ऑस्कर विजेता एन्नियो मोरिकोन का निधन

Views : 3733  |  3 minutes read
Musician-Ennio-Morricon-Death

हॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और ऑस्कर विजेता एन्नियो मोरिकोन इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 91 साल की उम्र में सोमवार को आखिरी सांस ली। एन्नियो मोरिकोन ने द गॉड द बैड एंड अग्ली, द मिशन और सिनेमा पारादोसो जैसी फिल्मों में म्यूजिक स्कोर दिया था। इन फिल्मों ने एन्नियो मोरिकोन को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई थी।

दो बार के ऑस्कर पुरस्कार विजेता थे एन्नियो मोरिकोन

एन्नियो मोरिकोन ने अपने म्यूजिक स्कोर से न केवल दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि दो बार ऑस्कर पुरस्कार भी हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने बहुत बार गोल्डन ग्लोब, ग्रैमी और बाफ्टा पुरस्कार से भी नवाजा गया था। एन्नियो मोरिकोन को आखिरी बार साल 2016 में क्वेंटिन टैरेंटिनो की फिल्म द हेटफुल एट में शानदार म्यूजिक स्कोर के लिए आस्कर पुरस्कार मिला था।

Read More: हॉलीवुड एक्टर डैनी हिक्स का 68 साल की उम्र में कैंसर से निधन

कॅरियर में 100 से ज्यादा फिल्में, टीवी सीरियल्स के लिए लिखे गाने

एन्नियो मोरिकोन ने अपने पूरे फिल्मी कॅरियर में 100 से ज्यादा फिल्में, टीवी सीरियल्स के लिए गाने लिखे थे, लेकिन उन्हें असली पहला इटेलियन निर्देशक सर्जियो लियोन की फिल्म स्पेगेटी वेस्टन से मिली थी। एन्नियो मोरिकोन का जन्म 10 नवंबर साल 1928 को इटली में हुआ था। सोशल मीडिया पर एन्नियो मोरिकोन के फैंस और तमाम हॉलीवुड सितारे उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और उनको आखिरी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

COMMENT