कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

Views : 708  |  0 minutes read

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल ही में जज के पद से इस्तीफा दिया था।संदेशखाली पर टीएमसी के नेता शेख शाहजहां द्वारा महिलाओं के साथ की गई बर्बरता के मामले को जोरदार तरीके से उठाने के लिए भाजपा की तारीफ की।

जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने संदेशखाली के मुद्दे को बहुत ही बुरी घटना करार देते हुए कहा कि नेता वहां गए हैं, उन्हें वहां जाने से रोका गया। इसके बावजूद वो वहां पहुंचे और पीड़ित महिलाओं के साथ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि अब वो पार्टी के वफादार सिपाही की तरह से काम करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है और वो ये कि राज्य से भ्रष्ट टीएमसी को उखाड़ फेंकना है।

भाजपा में शामिल होने से पहले जस्टिस गंगोपाध्याय ने बकायदा अपना त्यागपत्र देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा और इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश और कोलकाता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश को एक प्रति भेजी। बता दें कि जस्टिस गंगोपाध्याय इसी वर्ष अगस्त के महीने में रिटायर होने वाले थे। मीडिया में ऐसी अटकलें हैं कि जस्टिस गंगोपाध्याय तमलुक लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल के चुनावों में तमलुक लोकसभा सीट टीएमसी का एक मजबूत गढ़ रहा है।

COMMENT