महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन, पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई

Views : 601  |  0 minutes read

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का आज (23 फरवरी) को 86 साल की उम्र में निधन हो गया. बुधवार को हार्ट अटैक के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था. आज सुबह 3 बजकर 2 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दादर स्थित मनोहर जोशी के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किये. साथ ही उनके परिजनों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी।

जोशी वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे. वह सांसद भी रह चुके हैं और 2002 से 2004 तक केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में लोकसभा स्पीकर भी रहे हैं. करीब 5 दशक तक राजनीति में सक्रिय रहने वाले मनोहर जोशी राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे थे. उनका राजनीतिक जीवन मुंबई नगर निगम के पार्षद के रूप में शुरू हुआ था, जिसके बाद वह महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री तक बने

मनोहर जोशी मूल रूप से बीड के रहने वाले हैं. उनका जन्म 2 दिसंबर 1937 को रायगढ़ जिले के नंदवी गांव में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था. उनका पूरा नाम मनोहर गजानन जोशी है. मनोहर जोशी पढ़ाने के लिए मुंबई गए थे. उन्होंने मुंबई में अपनी शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्हें मुंबई नगर निगम में एक अधिकारी के रूप में नौकरी मिल गई, जिसके बाद वह मुंबई में बस गए. उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत शिवसेना के टिकट पर विधान पार्षद चुने जाने से हुई थी. वह 1972 से लेकर 1989 तक तीन बार विधान पार्षद निर्वाचित हुए.

COMMENT