केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते की तीन किस्तों का बकाया मिलेगा जल्द

Views : 2147  |  3 minutes read
Central-Employees-DA

केंद्र सरकार से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए एक बड़ी राहत की ख़बर सामने आई है। मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को 1 जुलाई, 2021 से पूरा महंगाई भत्ता देगी और बकाया महंगाई भत्ता को भी बहाल किया जाएगा। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी मंगलवार को संसद में दी। वित्त राज्यमंत्री ठाकुर ने संसद में बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई भत्ता की तीन किस्तों का बकाया जुलाई 2021 में मिल जाएगा।

50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा

आपको जानकारी के लिए बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना संकट की वजह से केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की तीन किस्तों को रोक लिया, जिसमें एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2021 और एक जनवरी 2021 की किस्त शामिल थीं। अब वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है कि सरकार के इस नए फैसले से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। राज्यसभा में एक लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि जब भी भविष्य में एक जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ते की किस्त देने का फैसला होगा, बाकी तीन किस्तों की बहाली हो जाएगी।

तीन किस्तें ना देने से करीब 37,530.08 करोड़ बचे

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में जानकारी दी कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को महंगाई भत्ते की तीन किस्तें ना देने से केंद्र सरकार ने करीब 37,530.08 करोड़ रुपये बचाए। बता दें कि फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 17 फीसदी तक महंगाई भत्ता मिलता है। यह जुलाई 2019 से तय है और जनवरी 2020 में इसमें संशोधन भी होना था। हालांकि, कोरोना की वजह से यह नहीं हो पाया। पिछले साल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ता चार फीसदी से बढ़ाकर 21 फीसदी करने पर अपनी मंजूरी दे दी थी, लेकिन इसे अभी तक बढ़ाया नहीं गया है।

Read: ‘गीता’ ने दुनिया को निस्वार्थ सेवा जैसे भारत के आदर्शों से परिचित कराया: पीएम मोदी

COMMENT