LFW-2019: फिल्मों के बाद मृणाल ठाकुर ने रैंप पर बिखेरा जलवा

Views : 5215  |  0 minutes read

मुंबई में आयोजित हो रहे लैक्‍मे फैशन वीक विंटर फेस्टिवल -2019 की कुछ और नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिनमें अथिया शेट्टी और मृणाल ठाकुर रैंप पर जलवे बिखेरते नजर आ रहे है। इस बार का लैक्मे फैशन वीक कई मायनों में बेहद खास है। इस साल लैक्मे फैशन वीक अपनी 20वीं एनिवर्सिरी सेलिब्रेट कर रहा है।

अथिया शेट्टी ने अब्राहम ऐंड ठाकुर लेबल की शो स्टॉपर थी। अथिया ने ब्लैक ऐंड वाइट कलर की मोनोक्रोमैटिक स्ट्राइप फ्रिल वाली साड़ी में वॉक किया।

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर पहली बार रैंप वॉक करती नजर आईं। वे डिजाइनर अल्का शर्मा की शो स्टॉपर बनी।

मृणाल ने आइवरी और गोल्ड कलर का सिल्क लहंगा पहना था।

ऐक्टर रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ रैंप पर नजर आए। शो में रितेश और जेनेलिया ने ब्लू कलर की लूज फिटिंग पैंट्स और ब्लू शर्ट पहनी थी।

COMMENT