LFW 2019 Day 2 : फैशन की दुनिया में शुरू हुई हलचल, सेलेब्स का जुदा अंदाज कर रहा अट्रैक्ट

Views : 3184  |  0 minutes read

फैशन की दुनिया में लैक्मे फैशन वीक 2019 का आगाज हो चुका है। इस शो की अब तक की तस्वीरें सामने आ चुकी है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं है। इनमें कैटरीना कैफ, फरहान अख्तर, लीजा हेडन, शिबानी जैसी मशहूर हस्तियां  रैंप पर जलवें बिखेरती नजर आईं।

LFW 2019: गर्लफ्रेंड शिबानी के संग रैंप दिखे फरहान अख्तर

LFW -2019 के दूसरे दिन एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रैंड के साथ रैप पर कैटवॉक की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस शो की तस्वीरें सभी का दिल जीत रही है।

आपको बता दें कि फरहान और शिबानी ने डिजाइनर पायल सिंघल के लिए वॉक की।

ट्रेडिशनल आउटफिट्स में दोनों रैंप पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे।

मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर लहंगे में नजर आईं कैटरीना 

वहीं LFW-2019 के पहले दिन बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपना कलेक्शन पेश किया। उनके शो की शो स्टॉपर कैटरीना कैफ थी।

जो डार्क ग्रीन कलर का लहंगा पहन रैंप पर उतरीं। कैटरीना के इस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया।

मनीष के शो में करिश्मा कपूर, खुशी कपूर, सोफी चौधरी, पूजा हेगड़े सहित बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां पहुंची।

प्रेग्नेंट लिसा हेडन ने की वॉक

लैक्मे फैशन वीक 2019 में प्रेग्नेंट बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन भी रैंप पर कैटवॉक करती नजर आईं।

लीसा अमित अग्रवाल की सो स्टॉपर रहीं। इस दौरान वे पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी।

रैंप पर उन्हें हार्दिक पांड्या ने ज्वाइंन किया। जो पिंक कलर के आउटफिट्स पहने हुए थे।

अभिनेत्री ईशा गुप्ता लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर एसएस के आउटफिट में नजर आईं।

इस दौरान उन्होंने ग्रे कलर का आउटफिट पहना हुआ था।

 

COMMENT