शाहिद कपूर के घर आया छोटा भाई, सौतेले पिता राजेश खट्टर 52 साल में दूसरी बार बने पिता

Views : 4949  |  0 minutes read

बॉलीवुड एक्टर और शाहिद के सौतेले पिता राजेश खट्टर ​ए​क बार फिर से पिता बने हैं। राजेश खट्टर 52 साल की उम्र में पिता बने हैं। राजेश खट्टर ने 11 साल पहले वंदना सजनानी से शादी की थी। वंदना ने कई कॉम्पलीकेशन्स के बाद कुछ ही समय पहले एक बेटे को जन्म दिया है।

राजेश ने बताया कि उनकी पत्नी के गर्भ में जुड़वा बच्चे थे। मगर मेडिकल इश्यूज के चलते उन्होंने अपने एक बच्चे को खो दिया। उनका बच्चा करीब 2.5 महीने से एनआईसीयू में था। इस जन्माष्टमी पर ही वो घर आया। उसके बाद राजेश और वंदना ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की हैं।

इससे पहले राजेश खट्टर नीलिमा अजीम के साथ थे। नीलिमा शाहिद कपूर की मां हैं। नीलिमा और राजेश का बेटा ईशान खट्टर भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुका है। राजेश और वंदना ने अपने बेटे का नाम वनराज कृष्णा रखा है। ये दोनों करीब 11 साल बाद पेरेन्ट्स बने हैं।

11 साल में वंदना ने मां बनने के लिए संघर्ष

राजेश ने बताया कि पिता बनने का ये सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। राजेश की दूसरी पत्नी वंदना के 11 साल में 3 बार मिस कैरिज हुए, 3 बार उनका आईवीएफ ट्रीटमेंट फेल हुआ। उसके बाद भी इस कपल ने हिम्मत नहीं हारी। 3 बार सरोगेसी के बाद उन्हे ये बेटा मिला। इसमें से भी उन्होंने अपने एक बच्चे को खो दिया। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के साथ पहली जन्माष्टमी सेलिब्रेट की जिसे लेकर वो बेहद खुश हैं।

50 की उम्र में पिता बनना एक चैलेंच था

राजेश खट्टर ने कहा कि 50 की उम्र के बाद पिता बनना अपने आप में एक चैलेंज था लेकिन इस उम्र में पिता बनने वाला मैं ना पहला शख्स हूं ना ही आखिरी।

शाहिद के है तीन मां और तीन पिता

शाहिद कपूर के परिवार की कहानी अपने आप में ब​हुत रोचक हैं। शाहिद कपूर के तीन मां और तीन ही पिता हैं। शाहिद कपूर के असली माता—पिता हैं पंकज कपूर और नीलिमा अजीम। जब शाहिद सिर्फ 3 साल के थे तो उनके मां—बाप का तलाक हो गया। उसके बाद शाहिद अपनी मां नीलिमा के साथ ही दिल्ली में रहते थे। नीलिमा ने कुछ समय बाद राजेश खट्टर से शादी कर ली।

शाहिद अपने दूसरे पिता से काफी क्लोज थे इसलिए उन्होंने अपने पासपोर्ट में खट्टर सरनेम लगाया है। नीलिमा और राजेश की शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली। जब शाहिद 9 साल के थे तब राजेश और नीलिमा का भी तलाक हो गया। राजेश और नीलिमा के भी एक बेटा है ईशान खट्टर। शाहिद के पिता पंकज कपूर ने भी नीलिमा से अलग होकर सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी कर ली। वहीं नीलिमा ने भी उस्ताद रजा अली से तीसरी शादी की। शाहिद के दूसरे पिता राजेश ने भी वंदना सजनानी से दूसरी शादी की है। अब इनके एक बेटा हुआ है।

COMMENT