फिल्म ‘कबीर सिंह’ के मेकर्स के ख़िलाफ़ केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?

Views : 5645  |  0 minutes read
chaltapurza.com

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत के बाद अब रिकॉर्डतोड़ कमाई के कारण चर्चाओं में है। शाहिद की अब तक की सबसे बड़ी सोलो हिट इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चार दिन में ही 88.37 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उम्मीद है कि फिल्म मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी। जहां फिल्म को एक तरफ शाहिद कपूर की शानदार एक्टिंग की वजह से सराहना मिल रही रही है, वहीं दूसरी तरफ एक डॉक्टर ने ‘कबीर सिंह’ के मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला..

chaltapurza.com

शाहिद ने निभाया हैं सनकी और एग्रेसिव डॉक्टर का रोल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म में कबीर सिंह यानी शाहिद कपूर ने एक सनकी और एग्रेसिव डॉक्टर का रोल निभाया है। ऐसे में मुंबई के एक डॉक्टर ने यह कहते हुए केस दर्ज करवाया कि शाहिद के इस रोल से डॉक्टर्स की इमेज को ठेस पहुंचेगी। इसके अलावा इस डॉक्टर ने स्वास्थ्य मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, स्वास्थ्य राज्य मंत्री और सेंसर बोर्ड को भी पत्र लिखा है, जिसमें उसने फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने के लिए आग्रह किया है।

Read: 200 करोड़ की शादी के वेस्ट को ठिकाने लगाने के लिए कितना खर्च कर रहे हैं गुप्ता ब्रदर्स?

तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है कबीर सिंह

उल्लेखनीय है कि शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के लीड रोल वाली यह फिल्म ‘कबीर सिंह’, तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद को पेशे से डॉक्टर और एक सिरफिरा आशिक़ की भूमिका में दिखाया जो प्रीति सिक्का नाम की लड़की यानी कियारा आडवाणी के प्यार में हद से ज्यादा पागल होता है। फिल्म में शाहिद ने एक काबिल डॉक्टर बनकर दिखाया है। यही कारण है कि यह फिल्म यूथ के साथ ही हर वर्ग के लोगों को पसंद आ रही है। संभावना है कि शाहिद ही यह ​सोलो फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। अगर ऐसा होता है यह उनकी दो सौ करोड़ कमाई वाली ​पहली फिल्म होगी।

COMMENT