मिलिए पंजाब की कैटरीना कैफ से, जिन्हें देखकर सलमान खान भी रह गए भौचक्के

Views : 8304  |  0 minutes read

बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। अपनी क्यूटनेस के चलते शहनाज ना सिर्फ घर के अंदर बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बना ली है। बता दें कि शहनाज पंजाबी एक्टर, मॉडल हैं। शहनाज गिल पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर हैं।

शहनाज कई एलबम सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं। रियल लाइफ में शहनाज की फैन फॉलोइंग कमाल की हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। फिलहाल शहनाज रियलिटी शो बिग बॉस 13 में छाई हुई हैं।

शो में ये लव ट्राएंगल लोगों के बीच टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है। शहनाज बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस के साथ अपने लव कनेक्शन को लेकर सभी का ध्यान खींच रहीं हैं।

दर्शकों के बीच शहनाज का पारस से लव कनेक्शन शो में दिलचस्पी बनाए हुए है। ऐसा इसलिए क्योंकि माहिरा भी पारस को लेकर अपने प्यार का इजहार कर चुकी है।

शहनाज का जन्म 27 जनवरी को चंडीगढ़ में हुआ है। उन्होंने पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। शहनाज का निकनेम साना है। बचपन से ही शहनाज का एक्ट्रेस बनने का सपना था।

उन्होंने गुरविंदर बरार के म्यूजिक एलबम शिव दी किताब से डेब्यू किया। फिल्मी पर्दे पर उन्हें असल पहचान फिल्म ‘काला शाह काला’ से मिली।

COMMENT