जानिये, लू लगने के क्या हैं कारण, लक्षण व बचाव के अचूक उपाय

Views : 4018  |  3 minutes read

​वर्तमान में गर्मियों का मौसम चल रहा है और इस वक्त लू चलना शुरू हो गया है। लू लगने से स्वास्थ्य को बेहद नुकसान होता है और कई मामलों में लोगों की मौत भी हो जाती है। जानिये लू लगने के क्या है कारण, लक्षण व बचाव के उपाय-

इस तरह लगती है लू

गर्मियों में लू लगना है एक स्थिति होती है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक गर्म वातावरण या तापमान में रहे तो इससे उसके शरीर का तापमान भी अधिक हो जाता है और लू लग जाती है। ऐसा गर्मी के मौसम में ज्यादातर होता है।

Read More: जानिये, इस वजह से सेहत के लिए बेहद लाभदायक है मिट्टी के मटके का पानी

लू लगने के यह हैं लक्षण

गर्मियों में लू लगने पर शरीर में अचानक कई लक्षण दिखने लग जाते हैं। इन लक्षणों में शरीर का अचानक तापमान बढ़ना, सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, घबराहट, त्वचा का रंग लाल व दिल की धडकने आदि प्रमुख हैं। इन लक्षणों के बढ़ने पर तबीयत खराब होने लगती है और कई बार समय पर उचित इलाज नहीं मिलने पर मौत भी हो जाती है।

लू लगने से बचाव

लू लगने से बचने के लिए गर्मियों में हमेशा ढीले व हल्के कपडे पहनने चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप वेवजह धूप में जाने से बचें। हर घंटे में ठंडा तरल पेय पदार्थ पीते रहें और कम तापमान में रहें। इसके अलावा ज्यादा व्यायाम व कठोर शारीरिक मेहनत भी कम करें। इस तरह लू से आसानी से बचा जा सकता है।

COMMENT