हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता-कॉमेडियन जैरी स्टिलर का निधन, ‘सीनफील्ड’ से हुए थे फेमस

Views : 4580  |  3 minutes read
Jerry-Stiller-Actor

दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच हॉलीवुड सिनेमा के फैंस के लिए एक बुरी ख़बर आई है। दरअसल, हॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन जैरी स्टिलर का 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। स्टिलर के निधन की ख़बर उनके बेटे बेन स्टिलर ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए दी। इस दुखद ख़बर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया, ‘मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मेरे पिताजी का सामान्य कारणों से निधन हो गया है। वे एक महान पिता, दादाजी और एक समर्पित पति थे। वे हमेशा याद किए जाएंगे। बहुत सारा प्यार पिताजी।’

Jerry-Stiller

1960 के दशक में काम करना शुरू किया था

आपकी जानकारी के लिए बता दें, जैरी स्टिलर ने अपने लंबे कॅरियर के दौरान ‘ब्रॉडवे’ और अमेरिका के एक शो ‘सीनफील्ड’ से ख़ासी लोकप्रियता और सुर्खियां बटोरी थी। स्टिलर और उनकी पत्नी ऐनी मेरा ने 1960 के दशक में ही रंगमंच और टीवी कार्यक्रमों में काम करना शुरू कर दिया था। वे दोनों एक साथ ही शोज करते थे। जैरी स्टिलर एक बहु प्रतिभाशाली कलाकार थे। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था।

Read More: फेमस म्यूजिशियन और सिंगर लिटिल रिचर्ड ने दुनिया को कहा अलविदा

जैरी स्टिलर ने अपने लंबे जीवन के दौरान कई आत्मकथा भी लिखीं। ‘मैरिड टू लाफ्टर’ उनमें से एक है। अपने पिता की मौत पर बेटा बेन स्टिलर बहुत दुखी और परेशान हैं। वह अपने पिता को अपने और अपने परिवार के बेहद करीब पाते हैं और परिवार के सभी सदस्य उनसे बहुत प्यार करते हैं। फिल्मी दुनिया के सितारों के साथ ही जैरी स्टिलर के लाखों फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

COMMENT