फेमस म्यूजिशियन और सिंगर लिटिल रिचर्ड ने दुनिया को कहा अलविदा

Views : 4241  |  3 minutes read
Singer-Little-Richard

कोरोना महामारी के दुनिया भर में प्रकोप के बीच प्रसिद्ध अमेरिकन गायक, गीतकार व संगीतकार लिटिल रिचर्ड का निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में शनिवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रिचर्ड के परिवार ने उनके निधन की खबर मीडिया से साझा की। बता दें कि लिटिल रिचर्ड पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन कैंसर के कारण हुआ। उनके पियानो बजाने के अंदाज के लाखों लोग दीवाने हुआ करते थे।

Little-Richard

पिता नहीं चाहते थे कि गायक बने रिचर्ड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिटिल रिचर्ड का पूरा नाम रिचर्ड वेन पेनिमन था। उनका जन्म जॉर्जिया के मेकॉन (अमेरिका) में 5 दिसंबर, 1932 को हुआ था। लिटिल रिचर्ड के पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा सिंगर बने लेकिन उन्होंने गायक बनकर अपना एक अलग ही फैन जोन तैयार किया। बता दें, रिचर्ड इन दिनों अमेरिका के टुल्लाहोमा शहर में रह रहे थे।

Read More: लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में अपने बॉयफ्रेंड के साथ मॉडल पूनम पांडे गिरफ्तार

रिचर्ड के निधन पर हॉलीवुड ने जताया शोक

कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में लिटिल रिचर्ड के निधन पर हॉलीवुड जगत ने शोक जताया है। कई कलाकार और उनके लाखों फैंस रिचर्ड के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि रिचर्ड का कॅरियर 1940 के दशक में शुरू हुआ था। उन्हें ‘टुट्टी फ्रूटी’, ‘लॉन्ग टॉल सैली’ और ‘द किंग ऑफ़ रॉक एंड रोल’ जैसे एल्बमों के लिए जाना जाता है। इनकी करोड़ों प्रतियां दुनियाभर में बिकी थीं।

COMMENT