फिल्म ‘मलंग’ से आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी का फर्स्ट लुक रिवील, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Views : 5408  |  4 minutes read
Malang-Movie-Poster

साल 2019 बॉलीवुड के लिए बिजनेस के हिसाब से काफ़ी अच्छा रहा। पिछले साल हिंदी फिल्मों ने वर्ल्डवाइड 7 हजार करोड़ कमाए। इसमें ओवरसीज कलेक्शन 1200 करोड़ से अधिक रहा। दुनियाभर में बॉलीवुड फिल्मों के कंटेट को पसंद किया गया। इस लिहाज से नए साल में बॉलीवुड से काफ़ी उम्मीदें की जा रही है। 2019 की तरह इस साल भी लोगों को फ्रेश कंटेट देखने को मिलेगा। 2020 की शुरुआती तिमाही में कई फिल्में रिलीज होनी है। इन्हीं में से एक है फिल्म ‘मलंग’। आदित्य रॉय कपूर स्टारर इस फिल्म से उनका और फिमेल लीड दिशा पाटनी का फर्स्ट लुक रिवील हो गया है।

डायरेक्टर मोहित सूरी ने रिवील किया लुक

‘वो लम्हे’, ‘आवारापन’, ‘राज़’, ‘आशिकी-2’, जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर मोहित सुरी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मलंग’ से आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। पहले पोस्टर में आदित्य किलर बॉडी में दिख रहे हैं। पोस्टर में उनके सिक्स पैक एब्स और मस्कुलर बॉडी नज़र आ रही है। साथ ही पोस्टर में लिखा है, ‘पागलपन शुरू।’ इसमें आदित्य रॉय कपूर अपने दोनों हाथ खोलकर चीखते नज़र आ रहे हैं। दूसरे पोस्टर में दिशा पाटनी मदहोश अदा में दिख रही है।

आदित्य के साथ ही ये स्टार्स भी आएंगे नज़र

अपकमिंग फिल्म ‘मलंग’ में आदित्य रॉय कपूर के अलावा अनिल कपूर, कुणाल खेमू, दिशा पाटनी, अमृता खानविलकर और शाद रंधावा जैसे कलाकार अहम भूमिका में नज़र आएंगे। इससे पहले अनिल कपूर के जन्मदिन पर ​फिल्म मलंग के मेकर्स ने उनका लुक रिवील किया था। इस फिल्म में वे एक पुलिस अधिकारी का रोल प्ले करते दिखेंगे। बता दें, इस फिल्म को टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार, फिल्म डायरेक्टर लव रंजन, कृष्ण कुमार दुआ और अंकुर गर्ग मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Read More: हार्दिक पांड्या ने जिस नताशा स्तांकोविक से सगाई की वह कौन हैं?

मोहित सुरी के साथ आदित्य रॉय कपूर की यह दूसरी फिल्म है। इसके पहले ये साल 2013 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी-2’ में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म के बाद से ही आदित्य कपूर एक हिट को तरस गए हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘कलंक’ भी फ्लॉप हो गई थी। गौरतलब है कि साल की पहली तिमाही में ज्यादातर फिल्में वेलेंटाइन वीक में रिलीज होती रही है। फिल्म मलंग भी 7 ​फ़रवरी को रिलीज होगी। जबकि इसका ट्रेलर इस सोमवार यानि 6 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

 

COMMENT