दिशा पटानी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़कर ग्लैमर वर्ल्ड में ली थी एंट्री, आज करोड़ों की हैं मालकिन

Views : 4424  |  4 minutes read
Disha-Patani-Biography

इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़कर ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री लेने वाली भारतीय मॉडल व एक्ट्रेस दिशा पटानी आज 13 जून को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। बी. टेक की पढ़ाई करते हुए दिशा ने एक मॉडलिंग प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन देने गई और किस्मत से उनका चयन हो गया। यहीं से उनकी कमाई शुरू हो गई और फिर इन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मॉडलिंग करते करते उन्होंने फिल्मों में खुद को आजमाने की कोशिश की और यहां भी उन्हें अपना कौशल दिखाने का जल्द ही मौका मिल गया। आज दिशा अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की मालकिन है। हालांकि, फिल्मों में बड़ी सफलता के लिए उन्हें दरकार है। इस खास अवसर पर जानिए अभिनेत्री दिशा पटानी के जीवन के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

सरकारी सेवा में रहे हैं दिशा के माता-पिता

मॉडल व बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी का जन्म 13 जून, 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हुआ। हालांकि, उनका मूल निवास स्थान उत्तराखंड में टनकपुर है। दिशा के पिता जगदीश पटानी डीएसपी पद पर रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने नोएडा से बी. टेक की पढ़ाई शुरू की, लेकिन इस दौरान उन्हें मॉडलिंग करने का ऑफर मिला और पढ़ाई अधूरी छोड़कर वह मुम्बई चली गईं। उनकी पसंदीदा अभिनेत्रियों में माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीन कैफ शामिल हैं।

दिशा ने वर्ष 2013 में इंदौर में हुई फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें में वह फर्स्ट रनर अप रहीं। इसके बाद उन्हें कैडबरी डेयरी मिल्क जैसी कंपनियों का विज्ञापन भी किया।

बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले दिशा पटानी ने 2015 में दक्षिण भारत के मशहूर निर्देशक पूरी जगन्नाथ की तेलगू फिल्म ‘लोफर’ से साउथ में डेब्यू किया। इसके बाद एक म्यूजिक वीडियो किया जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की। उनकी ‘कुंग फू पांडा’ फिल्म काफी सुर्खियों में रही।

धोनी की बायोपिक में निभाई उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका

बॉलीवुड में दिशा पटानी ने अपना करियर 2016 में आई फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से शुरू किया। यह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक थी। इसमें धोनी की भूमिका सुशांत सिंह ने निभाई थी। इस फिल्म में दिशा ने धोनी की पहली प्रेमिका ‘प्रियंका’ की भूमिका निभाई। उनकी निभाई यह भूमिका भले ही छोटी थी लेकिन उन्होंने सभी को प्रभावित किया। इस फिल्म में अभिनय के लिए स्क्रीन अवॉर्ड के तहत बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

दिशा के अनुसार वह सिर्फ 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं। वह अकेली थीं, लेकिन कभी उन्होंने परिवार से करियर बनाने के लिए रुपए नहीं मांगे। गौरतलब है कि दिशा पटानी ने मुंबई के बांद्रा में वर्ष 2017 में अपने लिए एक घर भी खरीदा था। इस घर का नाम ‘लिटिल हट’ है।

Read: डिंपल कपाड़िया को पहली ही फिल्म ने बना दिया था स्टार, अक्सर चर्चा में रहे अफेयर्स

COMMENT