रोजाना दही खाना सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानिए इसके फायदे

Views : 4858  |  3 minutes read
Benefits-of-Curd

दही हमारी सेहत के लिए ​काफी फायदेमंद हैं। रोज़ाना एक कटोरी दही खाने से हमारे शरीर को बहुत सारे मिनरल्स मिलते हैं। दोपहर के भोजन में इसे शामिल किया जाना अच्छा रहता है। खासकर जो लोग दूध पीना कम पसंद करते हैं, उनको दही जरूर खाना चाहिए। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। गर्मियों में एक कटोरी दही का इस्तेमाल शरीर को बड़ी राहत दिला सकता है। ऐसे में जानिए दही खाने के क्या-क्या फायदे हैं..

Benefits-of-Curd-

दही से सही रहता है इम्यूनिटी सिस्टम

दही खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे हमारा इम्यूनिटी सिस्टम सही रहता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि दही में मौजूद बैक्टीरिया बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं। खासकर पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए दही चमत्कारिक काम करता है। यह किसी औषधि से कम नहीं है।

Benefit-of-Curd

खून को साफ करने का काम करता है

अगर कम फैट वाले दूध से दही तैयार किया जाए तो यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने का काम करता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल को रोकने वाले तत्व पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो हमारी शरीर में मौजूद ब्लड को साफ करते हैं। इसके साथ ही कैल्शियम की मात्रा हमारे दिल यानी हर्ट की मसल्स को फिट रखने में काफी मदद करती है। इसके अलावा दही में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है जो हड्डियों और जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाता है। हड्डियों में होने वाले दर्द और घर्षण को दही खाकर दूर किया जा सकता है।

Read More: लॉकडाउन में शारीरिक और मानसिक सेहत का इस तरह रखें खास ध्यान

वजन कंट्रोल करने में करता है मदद

हरदिन दही खाने का एक और फायदा ये है कि इससे हमारे शरीर में प्रोबायोटिक की मात्रा बढ़ती है, जो आंतों को सुरक्षित रखने के साथ ही उन्हें गर्मियों में होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया और पेटदर्द से राहत देने का भी काम करता है। कई रिसर्च में यह भी सामने आया कि दही को नियम से खाया जाए तो इससे हमारे शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है। ऐसे में हमारी सेहत को फायदा पहुंचाने के लिए रोज़ाना एक कटोरी दही खाने में जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

COMMENT