Double Face : ​क्यों प्रियंका जब सिगरेट पीती हो तब सांस लेने में दिक्कत नहीं होती?

Views : 6307  |  0 minutes read
Priyanka Chopra

दिल्ली में दम घुटों प्रदूषण के बीच भी सेलिब्रेटीज फोटो शूट करवा रहे हैं। अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा ने आज एक महंगा सा मास्क पहनकर फोटो डाली है। साथ ही लिख रही है कि दिल्ली में इतने प्रदूषण के बीच शूटिंग करना मुश्किल है। शूटिंग से पहले की ये तस्वीर है। साथ ही प्रियंका मैडम गरीब लोगों के लिए दुआ भी मांग रही है।

इस पोस्ट के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया के ट्रोलर्स के ह​त्थे चढ़ गई। वैसे चढ़ना भी चाहिए। ये वो दोगले सेलिब्रेटीज हैं जो कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। पिछली दिवाली भी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पटाखे न छुड़ाने के लिए अपील की थी। वहीं दिवाली के बाद जब प्रियंका और निक की शादी हुई तो रिकॉर्ड तोड़ पटाखे चले। इस मौके पर जोधपुर में भव्य आतिशबाजी हुई थी।

‘मुझे अस्थमा है प्लीज पटाखे स्किव कीजिए’

सोशल मीडिया पर प्रियंका ने लोगों को अपनी अस्थमा की बीमारी के कारण लोगों से रिक्वेस्ट की थी कि- “प्लीज़ मेरी सांसें बेरोक रखिए, दिवाली पर पटाखे स्किप कीजिए। दिवाली को रोशनी, लड्डू और प्रेम का त्यौहार बनाइए न कि प्रदूषण का। पटाखों के उपयोग को कम कीजिए, जिससे कि आप सब मेरी तरह अस्थमा के रोगी और सभी जानवर, हर कोई त्यौहार का आनंद ले सके। दिवाली की शुभकामनाएं।”

अब आप बताइए उम्मेद भवन पैलेस में होने वाली इस आतिशबाजी के पीछे या तो ऐसा हुआ होगा कि एक महीने में प्रियंका चोपड़ा का अस्थमा सही हो गया या फिर ऐसा हो सकता है कि निक जोनस को आतिशबाजी का बहुत शौक है लेकिन जो हुआ उसमें इतने शोर और धुंए के साथ प्रियंका चोपड़ा का दोगलापन भी काफी तेजी से बज रहा है।

अस्थमा है और सिगरेट पीती हैं गजब

जो प्रियंका पटाखे और प्रदूषण के बीच इतनी परेशान हैं वो खुद स्मोक करती हैं। प्रियंका इस साल अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने मियामी गई थी। वहां उन्होंने जमकर एंजॉय किया। मियामी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और पति निक जोनस के साथ बैठकर सिगरेट पी रही थी। इसके बाद भी लोगों के सामने प्रियंका का दोगलापन सामने आया था।

दुनिया भर के प्रदूषण से परेशान प्रियंका जब खुद ही सीधे—सीधे सिगरेट का धुंआ अपने अंदर ले रही हैं वो सबको ज्ञान कैसे दे सकती हैं। दिल्ली में नीला मास्क पहनकर फोटो डाली और ज्ञान भी दिया। सच ही है ये फिल्मी लोग हैं इनकी बातों में भी एक्टिंग छिपी है। इनको हद से ज्यादा गंभीरता से लेने वाले लोगों को संभल जाना चाहिए।

COMMENT