Grammys 2020: रेड कारपेट पर दिखा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड लुक, देखें तस्वीरें

Views : 6027  |  3 minute read

ग्रैमी 2020 के रेड कारपेट पर पॉवर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपना जलवा बिखेरते नजर आए। दोनों अपने ग्लैमर अंदाज से शो में सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहे।

View this post on Instagram

Tassel fun. #grammys

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि लॉस एंजेलिस स्टेपल्स सेंटर में आयोजित हुए संगीत के सबसे बड़े अवॉर्ड नाइट के 62 वें संस्करण के लिए प्रियंका और निक ने एक हेड-टर्निंग में एंट्री की। इस मौके पर प्रियंका अपने बोल्ड लुक से लाइमलाइट में बनी रहीं।

शो में उनका बोल्ड लुक देखकर सभी की निगाहें उन्हीं पर बनी रही। इस शो की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई है। जिसमें प्रियंका व्हाइट कलर के गाउन में अपने पति निक जोनस के साथ हैं।

प्रियंका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस लुक में वे बेहद सुंदर लग रही हैं। प्रियंका के इस लुक को जहां तारीफें मिल रही है तो वहीं कुछ लोगों को उनका ये बोल्ड लुक कतई रास नहीं आया और जमकर आलोचना कर रहे हैं।

बता दें कि प्रियंका ने इस मौके पर राल्फ एंड रूसो के आइवरी कीमोनो ड्रेस में नजर आई। एक्ट्रेस ने सीक्विन-एन्क्रेस्ड सिल्क क्रेप कैडी किमोनो ड्रेस में सभी का दिल जीत लिया।

अवॉर्ड शो में प्रियंका ने महान बास्केट बॉल खिलाड़ी कोब ब्रायंट को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि खिलाड़ी कोब ब्रांयट की रविवार को एक प्लेन दुर्घटना में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनकी 13 साल की बेटी गियाना की भी मौत हो गई।

COMMENT