दीपिका और अंकिता ने हासिल किया तीरंदाजी में ओलम्पिक कोटा, दीपिका ने एशियन चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण

Views : 3410  |  0 minutes read
Deepika kumari

बैंकॉक में खेली जा रही 21वीं तीरंदाजी एशियन चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने गुरुवार को गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने महिला एकल रिकर्व स्पर्धा में अपने ही देश की अंकिता भक्त को 6—0 के अंतर से हराया और अंकिता को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में पहुंचते ही टोक्यो ओलम्पिक कोटा हासिल कर लिया था।

अंतिम चार में दीपिका ने वियतनाम की तीरंदाज एनगुएट डो थि एन को, जबकि अंकिता ने भूटान की कर्मा को हराकर फाइनल में प्रवेश पाया था। भारत की ओर से तीरंदाजी में दूसरा ओलम्पिक कोटा है। महिलाओं से पहले भारतीय पुरुष रिकर्व टीम के तरुणदीप राय, अतानु दास और प्रवीण जाधव ने इस साल वर्ल्ड तीरंजादी चैम्पियनशिप में पदक जीत ओलम्पिक कोटा हासिल किया था।

दीपिका ने अपनी जीत पर कहा कि, ‘पूरी टीम बहुत खुश है। यह टूर्नामेंट हम सबके लिए काफी अच्छा रहा है। अब हमें उम्मीद है कि अगले साल बर्लिन में होने वाले वर्ल्ड कप में हम ओलम्पिक का टीम कोटा भी हासिल कर लेंगे।’ बता दें कि तीरंदाजी विश्व कप, 2020 जर्मनी के बर्लिन में 21 से 28 जून के बीच आयोजित होगा।

COMMENT