…तो मलाइका नहीं बनती छैंया छैंया गर्ल, किसी और को मिलने वाला था रोल

Views : 5782  |  0 minutes read

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान ने आइटम नंबर छैया छैया को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल फराह खान गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया(IFFI) में शामिल हुई। यहां उन्होंने बॉलीवुड से जुड़े कई अनुभव साझा किए। इस दौरान फराह खान ने यहां शाहरुख खान स्टारर फिल्म दिल से से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया।

दरअसल उन्होंने बताया कि फिल्म के गाने छैया छैया को शूट करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि इस गाने को पहले रेलवे स्टेशन पर शूट करना था मगर हमें इसकी अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद हमनें इसे ट्रेन के ऊपर शूट करने का फैसला किया। ट्रेन पर इस गाने को शूट करना काफी मुश्किल था। इस गाने को शूट करने में पूरे 4 दिन का समय लगा था। अच्छी बात ये है कि गाने की शूटिंग के दौरान कोई भी इंसान ट्रेन से नहीं गिरा।

इन बड़ी अभिनेत्रियों ने किया रिजेक्ट

फराह ने बताया कि फिल्म के इस गाने के लिए मलाइका अरोड़ा खान पहली पसंद नहीं थी। उनसे पहले इस गाने के लिए शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन को अप्रोच किया गया था मगर दोनों ही सेलिब्रिटी ने यह गाना करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मलाइका को अप्रोच किया गया और यही गाना उनके कॅरियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

COMMENT