‘स्वैग वाली दादी’ का निधन, 85 साल उम्र में किया था बॉलीवुड में डेब्यू

Views : 5561  |  0 minutes read
Swag-Wali-Dadi

मार्च 2018 में रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रेड’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का मंगलवार को निधन हो गया। एक एड चलते वे ‘स्वैग वाली दादी’ के नाम से पहचाने जाने लगी थीं। पुष्पा ने फिल्म रेड में एक्टर सौरभ शुक्ला की मां का रोल प्ले किया था। इस फिल्म के जरिए पुष्पा जोशी ने 85 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। संभवत: वे बॉलीवुड की सबसे उम्रदराज़ डेब्यूटेंट एक्ट्रेस भी हैं। अपनी पहली ही फिल्म में शानदार काम करने की वजह से उन्हें लोगों से खूब सराहना भी मिली थी। एक्ट्रेस काजोल को भी उनका निभाया अम्मा का किरदार काफ़ी पसंद आया था। उन्होंने पुष्पा का एक वीडियो भी अपने ट्विटर पर शेयर किया था।

Pushpa-Joshi-and-Ajay-Devgan

हाल में फेवीक्विक एड में नज़र आईं

एक्ट्रेस पुष्पा जोशी करीब 86 वर्ष की थी। वे हाल ही में फेवीक्विक की एक एड में नज़र आई थीं। इसी एड के कारण उन्हें ‘स्वैग वाली दादी’ के नाम से जाना जाने लगा था। जानकारी के लिए बता दें कि सीनियर एक्ट्रेस पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते अपने घर में फिसल कर गिर गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिसलने के कारण उन्हें फ्रैक्चर हुए थे। पुष्पा मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर शहर की रहने वाली थी। रेड फिल्म की कास्ट के अनुसार, उन्होंने भले ही 85 साल की उम्र में डेब्यू किया, लेकिन वे अपने काम को लेकर काफ़ी प्रोफेशनल थी। उन्हें अपने डायलॉग्स अच्छे से याद रहते थे और वे सेट पर हमेशा मुस्कुराती रहती थीं।

‘रामप्रसाद की तेरहवीं’ थी पुष्पा जोशी की आखिरी फिल्म

अक्टूबर में आयोजित हुए मामी फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘रामप्रसाद की तेरहवीं’ का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। यह फिल्म पुष्पा जोशी की आखिरी रिलीज फिल्म थी। बता दें, इस फिल्म से सीमा पाहवा ने डायरेक्टरल डेब्यू किया। फिल्म को जियो स्टूडियोज़ और मनीष मूंदड़ा के प्रोडक्शन हाउस दृश्यम फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। इसमें नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, कोंकणा सेन शर्मा, विक्रांत मैसी, विनय पाठक, मनोज पाहवा और परमब्राता चट्टोपाध्याय जैसे कलाकारों ने काम किया।

Read More: दुनिया के 9वें सबसे अमीर बने मुकेश अंबानी, कई नामी अरबपतियों को पीछे छोड़ा

स्वैग वाली दादी के निधन की जानकारी फिल्म ‘रेड’ के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने अपने ट्विटर पर साझा की। उन्होंने पुष्पा जोशी संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘पुष्पा जोशी जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। मेरे डायरेक्शन कॅरियर में फिल्म रेड में आपको एक्टिंग करते देखना बहुत खास था। आप सेट और उससे बाहर भी एक हंसमुख और जीवंत व्यक्तित्व की धनी थीं। हम आपको बहुत मिस करेंगे।’

 

COMMENT