मुनक्का के सेवन से दूर होती है खून की कमी, जानें इसके और फायदे

Views : 6679  |  3 Minute read

मुनक्का, जिसे दाख भी कहा जाता है। यह स्वाद में तो मीठी होती है, लेकिन यह औषधि के रूप में भी बहुत लाभकारी है। मुनक्का के इस्तेमाल से कब्ज, जुकाम, खांसी और भी कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। मुनक्का में फाइबर, एंटी-ऑक्‍सीडेंट, फाइटो न्यूट्रियंट्स, विटामिन ई और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।

इसकी तासीर गर्म होती है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। तो आइए जानते हैं मुनक्का के सेवन करना कितना फायदेमंद है-

खून की कमी को दूर

मुनक्का में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इससे खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है। जिन लोगों में खून की कमी है या एनीमिया रहता है, उन्हें मुनक्का खानी चाहिए। इसके लिए रात को कुछ मुनक्का पानी में भिगोएं और इन्हें सुबह भूखे पेट सेवन करें।

रात को सोने से पहले दूध में कुछ मुनक्का या किशमिश उबालें। इसके लिए आप एक गिलास दूध में एक गिलास पानी लें। जब यह आधा रह जाए और मुनक्का पूरी तरह फूल जाए तो थोड़ा गुनगना हाने पर इसका सेवन करें। इसके नियमित सेवन से खून की कमी दूर हो जाती है।

कब्ज को करे दूर

ज्यादातर लोग कब्ज होने की शिकायत करते हैं ऐसे लोगों के लिए मुनक्का बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लैक्सेटिव प्रभाव देता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं।

खांसी दिलाती है राहत

सर्दी के दिनों में या कभी ठंड की वजह से खांसी और खराश हो जाती है, इससे निजात पाने के लिए 4 या 5 मुनक्के लेकर धो लें और इनमें से बीज निकाल लें। इनमें दो—दो काली मिर्च रखकर चबाएं जिससे दोनों में राहत मिलेगी। ऐसा दिन में तीन से चार बार करें।

हड्डियों के लिए फायेदमंद

मुनक्का में कैल्शियम और बोरॉन भरपूर मात्रा में मौजूद है। इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत बनती है। यही नहीं मुनक्का से गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचने में सहायता करता है।

इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम की वजह से यह पेट की अम्लता को कम करने में मददगार है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर कर किडनी स्टोन, दिल की बीमारियों और गाठिया जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

COMMENT