कांग्रेस पार्टी केवल अशोक गहलोत की नहीं, भाजपा में नहीं जाऊंगा: सचिन पायलट

Views : 2900  |  3 minutes read
Pilot-Vs-Gehlot-Rajasthan

राजस्थान में पिछले करीब दो सप्ताह से जारी सियासी घमासान के बीच पहली बार पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपने भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा में जाने की अटकलों पर विमान लगाते हुए कहा कि मैं कभी भाजपा में नहीं जाऊंगा। उनका कहना है कि वह पार्टी के अंदर रहकर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। सचिन पायलट ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल अशोक गहलोत की नहीं, बल्कि उनकी भी है।

मुझे बदनाम करने वाले कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें

वर्तमान सियासी विवाद से पहले राजस्थान की वर्तमान गहलोत सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कहा कि मैंने अबतक पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी आरोपों के जवाब दूंगा। मेरी लड़ाई अशोक गहलोत से है। पायलट ने कहा कि मैं भाजपा में कभी नहीं जाऊंगा। माननीय अदालत के फैसले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करुंगा। उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे बदनाम कर रहे हैं वो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।’

Read More: दुखी हूं, लेकिन आधारहीन और संगीन आरोपों से आश्चर्यचकित नहीं हूं: सचिन पायलट

क्या हैं सचिन पायलट-अशोक गहलोत खेमे के दावे

आपको बता दें, इस सियासी मामले में सचिन पायलट खेमे का कहना है कि वो पार्टी के अंदर रहकर अपनी आवाज उठा रहे हैं और पार्टी बैठक पर व्हिप लागू नहीं होती है। ऐसा केवल विधानसभा सदन के लिए होता है। वहीं, दूसरी ओर अशोक गहलोत खेमे का कहना है कि कांग्रेस ने इन 19 बागी विधायकों ने पार्टी नियमों का उल्लंघन किया है। वे भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे, जो उनकी मंशा को दिखाता है।

COMMENT