पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ मैं अटल हूं’ में दिखेंगे राजनीति के ये सूरमा

Views : 594  |  0 minutes read

देश के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी को करीब से दिखाने के लिए रवि जाधव फिल्म ‘मैं अटल हूं’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विनोद भानुशाली और संदीप सिंह निर्मित फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अहम भूमिका निभाई है।

मैं अटल हूं’ के दो ट्रेलर भी जारी हुए, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी के अलावा राजनीति से जुड़े कई हस्तियों की झलक दिखाई गई। आइए, आपको बताते हैं कि फिल्म में किस कलाकार ने कौन सी भूमिका निभाई है…

अटल बिहारी वाजपेयी के पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी के किरदार में उम्दा अभिनेता पीयूष मिश्रा नजर आए। दूसरे ट्रेलर में पीयूष की झलक दिखाई गई।

भारतीय जनता पार्टी के अग्रदूत राजनीतिक दल भारतीय जनसंघ के दिवंगत नेता दीनदयाल उपाध्याय का किरदार जाने-माने अभिनेता दया शंकर पांडे ने निभाया है।

पर्दे पर कई अभिनेत्रियों ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया। अब इस लिस्ट में मशहूर अभिनेत्री पायल कपूर नायर का नाम भी जुड़ गया है। ट्रेलर में इंदिरा के रूप में पायल को प्रशंसा मिली।

भारतीय जनता पार्टी के नेता रह चुके दिवंगत प्रमोद महाजन का किरदार अभिनेता हर्षद कुमार ने निभाया है। जब अटल बिहारी वाजपेयी BJP की नींव रख रहे थे, तब प्रमोद उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने अपना सहयोग दिया था।

‘मैं अटल हूं’ में इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू के अलावा कांग्रेस की बागडोर संभाल रहीं सोनिया गांधी की भी झलक दिखाई गई है। फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार पाउला मैकग्लिन निभा रही हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी हो और विदेश मंत्री रह चुकीं दिवंगत सुषमा स्वराज का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता है। फिल्म में सुषमा स्वराज की भूमिका गौरी सुखतंकर निभा रही हैं।

इसके अलावा प्रसन्न केतकर (एम. एस. गोलवलकर), हरेश खतरी (जवाहरलाल नेहरू) और राजा सेवक (लाल कृष्ण आडवाणी) भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

COMMENT