बबीता फोगाट ने ठीक एक साल बाद प्रियंका चोपडा को कॉपी कर डाला, पहनी Same Dress

Views : 9064  |  0 minutes read

महिला पहलवान बबीता फोगाट ने रविवार 1 दिसंबर को अपने पहलवान ब्वॉयफ्रेंड विवेक सुहाग के संग शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह शादी कई मायनों से बेहद खास रही। शादी के इस खास मौके पर बबीता कंप्लीट रेड कलर के लहंगे में नजर आई। दिलचस्प बात है कि बबीता फोगाट ने अपनी शादी में हूबहू प्रियंका चोपड़ा की शादी वाली ड्रेस पहनी। बबीता फोगाट की दुल्हन वाली तस्वीर को देखकर आपके जेहन में भी सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा का वेडिंग लुक याद आ जाएगा।

https://www.instagram.com/p/B5inOzxAWwY/

दरअसल 1 दिसंबर की डेट को बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए भी जाना जाता है। दोनों ने पिछले साल ही जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी रचाई थी। दोनों ने पहले क्रिश्चियन रीति रिवाज से फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। प्रियंका इस मौके पर रेड वेडिंग ड्रेस में नजर आई थी। प्रियंका के वेडिंग लुक को बबीता ने हूबहू कॉपी किया है। प्रियंका की तरह ही बबीता भी सेम रेड लहंगे में नजर आ रही हैं। जिसकी तुलना सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है। रेड कलर के लहंगे और ज्वैलरी में बबीता परफेक्ट ब्राइडल लग रही हैं।

वेडिंग डेट भी सेम

https://www.instagram.com/p/Bq9zIPDHZ1l/

यही नहीं दोनों की शादी की डेट भी सेम 1 दिसंबर ही है। बता दें कि 1 दिसंबर को प्रियंका ने अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट की है। जिसकी कुछ अनसीन तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

नच बलिए-9 से जीता दर्शकों का दिल

https://www.instagram.com/p/B5infHNg1Dp/

कुछ समय पहले ही बबीता ने रियलिट शो नच बलिए 9 से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। उन्होंने विवेक सुहाग के साथ इस शो में भाग लिया। इस जोड़ी ने अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

मीडियारिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद यह कपल अपने पैतृक गांव बलाली में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेगा जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति के दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद हैं।

COMMENT