विदेश मंत्रालय का नये प्रवक्ता नियुक्त किए गए अरिंदम बागची, श्रीवास्तव का हुआ तबादला

Views : 3055  |  3 minutes read
MEA-New-Spokesman-Bagchi

विदेश मंत्रालय के वर्तमान प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्वत का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अरिंदम बागची को विदेश मंत्रालय का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, अरिंदम बागची को विदेश मंत्रालय के नये प्रवक्ता होंगे। वहीं, वर्तमान प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्तव अब संयुक्त सचिव (उत्तर) होंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि श्रीवास्तव से पहले रवीश कुमार विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता पद पर थे, जो वर्तमान में इस्‍टोनिया और फिनलैंड के राजदूत हैं। रवीश ने विदेश प्रवक्ता के पद पर रहते हुए अपने काम से सरकार और देश के लोगों को काफी प्रभावित किया था।

1995 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं बागची

आपको जानकारी के लिए बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (MEA) के नए प्रवक्ता बनाये गए अरिंदम बागची एक भारतीय विदेश सेवा (IFS) अफसर हैं। वह आईएफएस के 1995 बैच के अधिकारी हैं। बागची मंत्रालय के वर्तमान प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव का स्थान लेंगे। श्रीवास्तव अगले संयुक्त सचिव (उत्तर) होंगे। वह जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। गौरतलब है कि अरिंदम बागची क्रोएशिया में भारत के राजदूत और श्रीलंका में भारत के उप उच्चायुक्त के रूप में काम कर चुके हैं।

नए मुंबई पुलिस कमिश्नर बनाए गए हेमंत नागराले, परमबीर सिंह को हटा डीजी होमगार्ड लगाया

COMMENT