भारत की ऐश्वर्या पिस्सी ने एफआईएम विश्व कप चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास

Views : 5570  |  0 minutes read

chaltapurza.com

भारतीय महिलाएं जिस तरह से हर क्षेत्र में इतिहास बना रही हैं, वह काबिल-ए-तारीफ़ है। हाल में भारत की मोटरस्पोर्ट रेसर ऐश्वर्या पिस्सी ने इतिहास रच दिया। कर्नाटक राज्य के बेंगलुरू की रहने वाली ऐश्वर्या ने महिला वर्ग में एफआईएम विश्व कप ख़िताब अपने नाम किया है। ऐश्वर्या इसी के साथ मोटरस्पोर्ट में विश्व कप जीतने वाली पहली रेसर बन गई हैं। उन्होंने रविवार को चैंपियनशिप के अंतिम राउंड में जीत दर्ज करते हुए ऐतिहासिक सफलता उपलब्धि हासिल की।

chaltapurza.com

जूनियर वर्ग में भी दूसरे स्थान पर रही ऐश्चर्या

ऐश्वर्या पिस्सी ने इस रेस का दुबई में पहला दौर जीतने के बाद पुर्तगाल में तीसरा, स्पेन में पांचवां और हंगरी में चौथा स्थान हासिल किया था। इससे वह 65 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं। वहीं, पुर्तगाल की महिला रेसर रिटा विएरा (61) दूसरे और चिली की थामस डि (60) तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इसके अलावा ऐश्वर्या पिस्सी जूनियर वर्ग में भी टॉप में से एक रही और दूसरा स्थान हासिल किया।

chaltapurza.com
ज़िंदग़ी के सबसे मुश्किल दौर में जीती चैंपियनशिप

एफआईएम विश्व कप चैंपियनशिप जीतने के बाद ऐश्वर्या पिस्सी ने कहा कि यह मेरी ज़िंदग़ी का सबसे मुश्किल दौर है। लेकिन मुझे खुद पर पूरा यकीन था कि मैं आगे टूर्नामेंट्स में अच्छा कर पाउंगी। उन्होंने आगे कहा कि मैं छह महीने के बाद बाइक पर वापसी करने को लेकर प्रतिबद्ध थी। इसलिए विश्व कप चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए और भी बड़ी बात है। ऐश्वर्या ने कहा कि यहां मिले अनुभव से मैं अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश करूंगी। बता दें, एफआईएम वर्ल्ड कप चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय महिला है।

Read More: योगिता बाली ने इस बॉलीवुड एक्टर से शादी के लिए किशोर कुमार को दे दिया था तलाक़!

COMMENT