सिर्फ़ एक वजह से 24 साल के लड़के ने 81 साल की बुजुर्ग महिला से की शादी

Views : 6021  |  0 minutes read
Ukraine-Boy-Married

दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा घटता है जो कुछ वक़्त के लिए चर्चा का केन्द्र बन जाता है। कई बार ऐसे मामले या घटनाएं लोगों के सामने आती है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसी ही एक अनोखी शादी का मामला इनदिनों सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, यूक्रेन में 24 साल और 81 साल की महिला की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। पाटनर्स के बीच उम्र का फ़ांसला होना अब कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। लेकिन किसी ख़ास वजह के लिए कोई बुजुर्ग से शादी करे तो इसका सुर्खियों में आना लाज़िमी है। आइए हम बताते हैं क्या है पूरा मामला..

Ukraine-Boy-Married

57 साल बड़ी बुजुर्ग दिव्यांग से शादी की

दरअसल, यूक्रेन में 18 से 26 साल तक के लड़कों को अनिवार्य रूप से एक साल की मिलिट्री ट्रेनिंग लेनी होती है। इस आर्मी ट्रेनिंग से बचने के लिए 24 साल के युवक ने करीब दो साल पहले अपने से 57 साल बड़ी बुजुर्ग दिव्यांग महिला से शादी की थी। यूक्रेन के कानून के अनुसार, उनके यहां आर्मी ट्रेनिंग से केवल उन लोगों को छूट दी जाती है, जो किसी भी तरह से दिव्यांग पत्नी के भरण-पोषण का निर्वहन कर रहे होते हैं। हालांकि, जब मीडिया को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसे दिखावे की शादी करार दिया और इस बारे में सरकार से भी बात की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। उल्टा यूक्रेन सरकार द्वारा इस शादी को कानूनी तौर पर वैध बताया गया।

Ukraine-Boy-Married
मिलि​ट्री ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था दो साल पहले

यूक्रेन के विनित्सा शहर में रहने वाले अलेक्जेंडर कोंड्रात्यूक को करीब दो साल पहले मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था। उस वक़्त उनकी उम्र 22 साल थी। आर्मी ट्रेनिंग से बचने के लिए उसने 79 साल की बुजुर्ग महिला जीनाडा इलारियोवना से शादी करने की योजना बनाई। इलारियोवना दिव्यांग है और अलेक्जेंडर की रिश्तेदार भी है। इन दोनों की शादी को अब करीब 2 साल बीत चुके हैं। कानूनी बाधाओं से बचने के लिए दोनों साल 2021 तक एक-दूसरे का साथ निभाएंगे। यूक्रेन के कानून के मुताबिक़, इसके बाद दोनों अलग हो सकते हैं। क्योंकि 26 साल की उम्र पार कर चुके लोगों पर यूक्रेन में मिलिट्री ट्रेनिंग के नियम लागू नहीं होते हैं।

Read More: दोहरा शतक जड़ने वाले मयंक अग्रवाल का ऐसा रहा है क्रिकेट कॅरियर

सरकारी जांच में सभी कागजात निकले असली

मीडिया में ख़बर आने के बाद जैसे ही इन दोनों की शादी की जानकारी यूक्रेन सरकार को हुई, कानून के अनुसार अलेक्जेंडर से पूछताछ भी की गई। लेकिन शादी के सभी कागजात असली पाए गए। जांच में ये भी सामने आया कि जोड़े ने विनित्सा शहर के पास बसे एक गांव बेकोवका में पूरे रीति-रिवाज से परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। इसके बाद सिविल एक्ट के तहत अलेक्जेंडर को यूक्रेन की मिलिट्री ट्रेनिंग से राहत मिल गईं। पिछले महीने यूक्रेन की मीडिया ने इस मसले को एक बार फ़िर उठाते हुए सुर्खी बनाया। यूक्रेन के कई जर्नलिस्ट ने उस गांव में जाकर पूछताछ भी की जहां जीनाडा इलारियोवना रहती हैं। उसके पड़ोसियों के मुताबिक़, इलारियोवना का पति अलेक्जेंडर कभी-कभी उनसे मिलने भी आता है।

 

COMMENT