वर्ल्ड फूड डे: ब्लड ग्रुप के मुताबिक ले डाइट तो ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, जानें इसके फायदे

Views : 3810  |  0 minutes read

आज 16 अक्टूबर को पूरी दुनिया में वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना है। इस दिवस को पीछे कारण है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के निकाय खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना वर्ष 1945 में आज ही के दिन की गई थी।

हमारी अच्छी सेहत के लिए हमें सही मात्रा में डाइट लेना बेहद जरूरी है। हमारे दैनिक जीवन में उपभोग की वस्तुएं पौष्टिक होने के साथ-साथ वे संतुलित होनी चाहिए। हर व्यक्ति को खाने से जुड़ी सही जानकारी हो, इसी उद्देश्य से हर वर्ष वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है।

तो आइए हम आपको बताते हैं किस ब्लड ग्रुप को अपने खान—पान में कौनसी वस्तुएं खाना ज्यादा सेहतमंद हो सकता है।

यह तो हर कोई जानता है कि ब्लड ग्रुप चार होते हैं, ए, बी, एबी और ओ। आज के समय में करीब हर व्यक्ति को अपना ब्लड ग्रुप पता होता है, जिसे पता नहीं वह भी आसानी से जान सकता है। तो फिर क्यों ने आज से आप भी अपनी डाइट अपने ब्लड ग्रुप के अनुसार लेना प्रारंभ करें और देखें आपकी सेहत के लिए यह तरीका कितना फायदेमंद साबित होता है।

‘ए’ ब्लड ग्रुप वाले लें ज्यादा मात्रा में हरी सब्जियां

इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपने आहार में ज्यादातर शाकाहार को शामिल करना चाहिए। इस ग्रुप के लोग भोजन में हरी सब्जियों के अतिरिक्त सीफूड, फलियां, अनाज, दाल, बीन्स, ड्राई फूड और फल लें। यदि किसी को अपना वजन कम करना है तो वह ऑलिव आयल, मक्का और सी फूड ले जो अच्छे ऑप्शन है। साथ ही वे ध्यान रखें मीट, दूध से बने उत्पाद और गेहूं से परहेज करें।

‘बी’ ब्लड ग्रुप वाले कुछ भी खाएं लेकिन संयमित खाएं

बी ब्लड ग्रुप वाले लोगों के खान—पान पर ज्यादा कुछ नियंत्रण रखने की जरूरत नहीं है। फिर भी ये लोग हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, फिश, मटन और चिकन आदि को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इस ग्रुप वालों की पाचन शक्ति काफी मजबूत होती है, जिससे इनके शरीर में फैट जमा नहीं होता है। इन लोगों को दूध से बने उत्पाद, अंडे आदि का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए। बस इन्हें इस बात को हमेशा याद रखना चाहिए कि खाना संतुलित हो। दिन में मीट लिया है तो शाम को शाकाहारी भोजन लें।

‘एबी’ ब्लड ग्रुप है तो संतुलित रखें डाइट

इस ग्रुप वाले लोगों की संख्या कम होती है। जो खाने की वस्तुएं ए और बी वालों के लिए नुकसानदायक होती है वह इस ग्रुप वालों की सेहत के लिए भी नुकसानदायक होती है। ए ग्रुप वालों की तरह एबी ग्रुप वालों के पेट में खाना पचाने वाले हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की मात्रा कम होती हैं इस वजह से उन्हें रेड मीट खाने से परहेज करना चाहिए। एबी ब्लड ग्रुप वाले लोगों को फल व सब्जियां अधिक मात्रा में खाने चाहिए।

इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए अंडे भी लाभदायक होते हैं। वहीं इनको नॉन वेज कम खाना चाहिए। हालांकि दूध से बनी चीजें, बटर आदि इनको नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

‘ओ’ ब्लड ग्रुप वाले लें हाई प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ

जिन लोगों को ब्लड ग्रुप ‘ओ’ है वे लोग उच्च प्रोटीन युक्त आहार को अपनी डाइट में वरीयता देना प्रारंभ कर दें। इस समूह के लोगों को अपने आहार में दाल, मांस, मछली, सब्जियां और फल आदि को शामिल करें। साथ ही अनाज, बीन्स और फलियों का सेवन संतुलित मात्रा में करें, ताकि आप स्वस्थ रह सके।

ब्लड ग्रुप के अनुसार खाने पर विशेषज्ञों की राय

फूड विशेषज्ञ के अनुसार अगर लोग अपने ब्लड ग्रुप के मुताबिक आहार लेते हैं तो वह हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। इस प्रकार नियमित भोजन लेने से बीमार भी कम होते हैं। हर ब्लड ग्रुप में एक खास प्रकार का एंटीजन मार्कर पाया जाता है। यह मार्कर कुछ खास सामग्री को पचाने में मदद करता है। यह एंटीजन मार्कर अलग-अलग खाद्य सामग्री को अलग-अलग प्रकार से रिएक्ट करते हैं।

COMMENT