इन आदतों में इस तरह करें बदलाव, हमेशा रहेगा तन व मन स्वस्थ

Views : 3036  |  3 minutes read

आज के दौर में भागदौड वाली जिंदगी और बदलती जीवन शैली से लोग जल्दी बीमार होने लगे हैं। जिससे समय व धन की बर्बादी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीवन में आप कुछ आदतों में बदलाव कर ही हमेशा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। जानिये कैसे-

सुबह मोबाइल से रहे दूर

ज्यादातर लोग सुबह उठते ही मोबाइल को पकड कर बैठ जाते हैं जिससे ​दिमाग पर नकारात्मकता हावी हो जाती है। जिससे नकारात्मक विचार भी पनपने लगते हैं। इसलिए सुबह उठकर मोबाइल से दूरी बनाएं और सुबह के नियमित कार्यों से फ्री होकर ही मोबाइल पर काम करें।

Read More: जानिये, गर्मी में लू लगने के कारण, लक्षण व बचने के अचूक उपाय

चाय कॉफी को कहे ना

लोगों को सुबह उठते ही चाय, कॉफी पीने की आदत होती है जो कि से​हत के लिए बहुत खतरनाक होती है। सुबह इन चीजों को पीने से शरीर में गैस, पाचन में खराबी सहित कई बीमारियां बाद में पनपने लगती हैं। इसलिए सुबह के वक्त इन चीजों को ना कहें और इनके बजाय फलों व दूध,छाछ आदि का सेवन कर सकते हैं जिससे शरीर को लाभ मिले।

समय पर खाएं खाना

कई लोग अपने खाने पीने का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते हैं जिससे कई बीमारियां शरीर में आ जाती हैंं इसलिए हमेशा खाने पीने का टाईम सेट करना चाहिए। सुबह भी ज्यादा देर तक भूखा नहीं रहें और लंच व शाम का खाना भी समय पर लें जिससे काम में भी मन लगा रहेगा।

 

 

COMMENT