विश्वकप: टीम इंडिया के आधे खिलाड़ी ग्रेजुएट पास भी नहीं, जानें कौन-कितना पढ़ा है?

Views : 8771  |  0 minutes read
chaltapurza.com

टीम इंडिया बुधवार को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2019 में अपने अभियान का आगाज़ करने जा रही है। भारतीय टीम अपना टूर्नामेंट में अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ साउथैम्प्टन के ‘द रोज बाउल’ स्टेडियम में खेलेगी। पूरे देश की नज़रे इस मुकाबले पर टिकी हुई है, साथ ही टीम इंडिया के विश्वकप जीतने की उम्मीद भी 130 करोड़ हिंदुस्तानी कर रहे हैं। इस मुकाबले से पहले हम टीम इंडिया के ​स्टार खिलाड़ियों की शिक्षा के बारे में बात करने जा रहे हैं। इनमें अधिकांश खिलाड़ियों की शिक्षा जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। आइये जानते हैं स्‍पोर्ट्स को करियर बनाने वाले ये खिलाड़ी कितने पढ़े-लिखे है..

chaltapurza.com

कितने पढ़े-लिखे हैं टीम इंडिया के कप्तान कोहली

विराट कोहली: आपको यह जानकार हैरानी होगी कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली बड़े स्टाइलिश इंसान व खिलाड़ी है लेकिन वह केवल 12वीं पास है। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई विशाल भारती पब्लिक स्‍कूल, नई दिल्‍ली से की है। इसके बाद कोहली ने अंडर-19 क्रिकेट से अपना क्रिकेट करियर शुरु किया और पिछले कई वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में अपना बड़ा नाम बनाया है।

chaltapurza.com

महेन्‍द्र सिंह धोनी: टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। धोनी ने डीएवी जवाहर विद्या मंदिर से पढ़ाई शुरू की। यहां से ही उन्‍हें क्रिकेट और फुटबॉल खेलने का शौक पैदा हुआ। इसके बाद वे सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ रांची गए मगर पढ़ाई बीच में छोड़ क्रिकेट की ओर चले गए। एमएस धोनी ग्रेजुएशन पूरा करना चाहते थे लेकिन अपने व्‍यस्‍त क्रिकेट शिड्यूल के चलते वे फाइनल एग्‍जाम नहीं दे सके। हालांकि, 2011 विश्‍वकप जीतने के बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज ने उन्‍हें हॉनरेरी डिग्री प्रदान की।

chaltapurza.com

रोहित भी नहीं कर सके ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी

रोहित शर्मा: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर और बड़ी पारी खेलने के लिए मशहूर रोहित शर्मा केवल 12वीं कक्षा तक ही पढ़ाई कर सके हैं। रोहित को जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका देश की ओर से मिल गया था। उन्होंने प्राइमरी शिक्षा आवर लेडी ऑफ वेलंकन्नी हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्हें स्कूल क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण स्वामी विवेकानंद स्कूल में छात्रवृत्ति के तौर पर प्रवेश मिला, जहां उनके कोच दिनेश लाड क्रिकेट के कोच थे। रोहित ने मुंबई के रिजवी कॉलेज में भी पढ़ाई की थी लेकिन पूरी नहीं कर सके।

chaltapurza.com

जसप्रीत बुमराह: टीम इंडिया के स्‍टार स्ट्राइक पेस बॉलर जसप्रीत बुमराह ने केवल अपनी स्‍कूलिंग तक की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने निर्माण हाईस्‍कूल अहमदाबाद से स्कूल शिक्षा पूरी की। इसके बाद से बुमराह नेअपना पूरा ध्‍यान केवल और केवल क्रिकेट पर लगा दिया था। आज वह टीम इंडिया का स्टार डेथ ओवर बॉलर है।

Read More: वर्ल्ड कप-2019: दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ 400 रन बना पाएगा भारत?

10वीं पास भी नहीं कर सके ऑलराउंडर हार्दिक

chaltapurza.com

हार्दिक पंड्या: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या भले ही गेंद और बैट से कई बार कमाल दिखा चुके हैं लेकिन पढ़ाई में वह बिल्कुल भी अच्छे नहीं नहीं थे। यहां तक कि 9वीं क्लास में फेल हो जाने के बाद उन्होंने 10वीं क्लास में पढ़ाई करने से परिवार को साफ ही मना कर दिया था। इसके बाद हार्दिक पूरी तरह से क्रिकेट के लिए समर्पित हो गए और टीम इंडिया में बहुत ही जल्द स्थान लिया। विश्‍वकप में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए बड़े गेमचेंजर साबित हो सकते हैं।

chaltapurza.com

शिखर धवन: टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन केवल 12वीं क्लास पास है। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और सारा ध्यान अपने क्रिकेट करियर पर लगा दिया। धवन ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित सेंट मार्क्स सीनियर सेकंडरी स्कूल से पूरी की। अब शिखर टीम इंडिया में लंबे समय से बतौर ओपनर खेल रहे हैं।

COMMENT