‘मोटी महिलाएं स्वर्ग नहीं जा सकती’ यह सुनते ही एक हैवीवेट लेडी ने फादर को ​दे दिया धक्का, चर्चा में वीडियो

Views : 4283  |  0 minutes read

आजकल हर घटना का वीडियो सबसे पहले वायरल होता है। कई बार कुछ ​वीडियो सवाल भी छोड़ जाते हैं। ब्राजील में हुई एक घटना का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना चर्चित हो गया कि ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष ने भी इस घटना पर चिंता जताई है।

आइए वीडियो दिखाने से पहले आपको पूरा घटनाक्रम बताते हैं। दरअसल ब्राजील साओ पाउलो में फादर मार्सेलो रॉसी कांकोआ नोवा के मुख्यालय में उपदेश दे रहे थे। उनके उपदेशों को सभी बहुत ध्यान से सुन रहे थे लेकिन अचानक एक हैवी वेट महिला स्टेज पर चढ़ी और उसने फादर को इतनी जोर से धक्का दिया कि वे स्टेज से नीचे गिर गए। ऐसा करने के बाद महिला मुस्कुरा रही थी। इतन ही नहीं वह स्टेज के नीचे फादर को मारने के लिए भी दौड़ी। अचानक हुए इस घटनाक्रम ने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया। सुरक्षाकर्मियों ने फादर को संभाला और महिला को भी पकड़ लिया।

देखिए वीडियो :

https://www.youtube.com/watch?v=AAjE1z7XJUg

महिला ने ऐसा क्यों किया यह सभी के मुंह पर सवाल था। ब्राजील की समाचार एजेंसियों के अनुसार जब फादर ने उपदेश के दौरान यह कहा कि मोटी महिलाएं स्वर्ग नहीं जा सकतीं, उसी दौरान यह महिला स्टेज पर आई और उन्हें धक्का दे दिया। खबरों के अनुसार फादर रॉसी को मामूली चोटें आई हैं और वे अब ठीक हैं। रॉसी ने उस महिला के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। बताया जा रहा है कि उस महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
फिलहाल ब्राजील में इस घटना की चारों ओर चर्चा हो रही है। फादर रॉसी ‘पॉप स्टार पुजारी’ के नाम से फेमस हैं।

COMMENT