कोरोना वायरस संकट के बीच मौसम की करवट, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Views : 2468  |  3 minutes read

भारत में एक तरफ सवा महीने से कोरोना संकट बना हुआ है तो दूसरी ओर अब मौसम भी करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार देश में 2 व 3 मई तक यूपी, राजस्थान, बिहार, एमपी, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल आदि कई राज्यों में बारिश व तेजी आंधी की संभावनाएं बन रही हैं।

इसलिए बदल रहा है अचानक मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश के कई राज्यों में अचानक मौसम के बदलने की वजह दक्षिणी अंडमान सागर के आसपास व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनना बताया जा रहा है। जिससे देश के कई राज्यों में तेज आंधी,बारिश की संभावना बन रही है। इसके अलावा ​पश्चिम बंगाल व दक्षिणी ओडिशा के ऊपर भी चक्रवाती तूफान बने हुए हैं और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी हवा आ रही है जिससे बारिश का मौसम बन रहा है।

Read More: देश में दो हफ्ते के लिए फिर बढ़ाया लॉकडाउन, 17 मई तक रेल और विमान सेवाएं बंद

इससे पहले भी चेतावनी हुई थी जारी

मौसम विभाग ने 3 दिन पूर्व भी अलर्ट जारी किया था और तब कई राज्यों में आंधी, तूफान के साथ बरसात हुई थी जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। मध्यप्रदेश और आंधी प्रदेश में तेज बारिश व तूफान से फसल तबाह हो गई थी। वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना में भी तेज बारिश हुई ​थी और फसलों को बहुत नुकसान हुआ था और विभिन्न राज्यों में कई घरों में भी नुकसान हो गया था।

COMMENT