शुरू होने वाला है लव वीक, होंगी प्यार की बातें, आइए जानें इतिहास

Views : 5273  |  0 minutes read

फरवरी महीने की शुरुआत होते ही मौसम में एक अलग सा बदलाव देखने को मिलता है। साथ ही आबो हवा में प्यार रंग भी नजर आने लगता है। दरअसल ​इस महीने में वैलेंटाइंस डे आता है और प्यार करने वालों के बीच इस दिन का खास महत्व होता है। भले ही इस दिन को पाश्चात्य संस्कृति के पीछे अंधी दौड़ कही जाए लेकिन बाज़ार भी इस दिन के हिसाब से गर्म होने लगता है और प्यार को कैश करने के लिए विभिन्न इंतजाम होने लगते हैं। हालांकि 14 फरवरी अभी दूर है लेकिन इस दिन तक पहुंचने से पहले पूरे वीक को अलग-अलग​ दिन के हिसाब से सेलिब्रेट किया जाता है, जिसे वैलेंटाइंस वीक कहा जाता है। ऐसे में दो दिन बाद यानि 7 फरवरी से वैलेंटाइंस वीक की शुरुआत हो रही है। आइए आपको सबसे पहले इस वीक के बारे में बताते हैं और वैलेंटाइंस डे के इतिहास पर नजर डालते हैं…।

रोज़ डे (7 फरवरी)
प्यार की शुरुआत के लिए फूल से बेहतर क्या हो सकता है। ऐसे में इस वीक की शुुरुआत रोज डे से होती है। यानी रोज के जरिए आप अपनी कहानी की शुरुआत कर सकते हैं।

प्रपोज़ डे (8 फरवरी)
रोज देने के बाद बारी आती है अपने दिल की बात कहने की। इसलिए आठ फरवरी को प्रपोज़ डे मनाया जाता है। अपने दिल की बात इस दिन कहने का अच्छा मौका है।

चॉकलेट डे (9 फरवरी)
दिल की बात जब समझ ली जाए तो इसे स्वीट रिलेशनशिप को चॉकलेट के जरिए सेलिब्रेट किया जाता है। यही कारण है कि नौ फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

टेडी डे (10 फरवरी)
जब रिश्तों में मिठास घुल ही गई है तो क्यों ना एक दूसरे को कुछ गिफ्ट दिया जाए। इसके लिए दस फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। अपने प्यार को टेडी गिफ्ट करके आगे बढ़ाया जाता है।

प्रॉमिस डे (11 फरवरी)
प्यार होना ही काफी नहीं है इसे निभाना भी बेहद जरूरी ​है। ऐसे में एक दूसरे से प्रॉमिस किया जाता है हमेशा एक दूसरे का साथ देंगे। इसलिए 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है।

हग डे (12 फरवरी)
जब सब सही है तो अपने पार्टनर को जादू की झप्पी देना तो बनता है। इसके लिए भी एक खास दिन बनाया गया है। यानी 12 फरवरी को हग डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

किस डे (13 फरवरी)
किस भी प्यार जाहिर करने का एक अच्छा तरीका माना जाता है। खुशी में हम अक्सर अपने करीबी को चूम लेते हैं। इसके लिए वीक में 13 फरवरी का दिन निर्धारित किया गया है।

वैलेंटाइन डे (14 फरवरी)
प्यार को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए वीक का आखिरी दिन होता है। इस दिन आप अपने पार्टनर के साथ डेट एंजॉय कर सकते हैं, जहां सिर्फ प्यार ही प्यार है।

ये है इस दिन को सेलिब्रेट करने का कारण

पूरी ​दुनिया में प्यार का यह पर्व क्यों मनाया जाता है, इसके पीछे की कहानी भी खास है। दरअसल तीसरी शताब्दी में रोम में एक क्लॉडियस नाम का राजा था। वह बहुत सख्त प्रवृति का था। उसकी यह धारणा थी कि शादी और प्यार के कारण मनुष्य कमजोर हो जाता है। इस कारण राजा ने राज्य में किसी भी सैनिक को शादी और प्यार करने की अनुमति नहीं दी। उन्हीं के राज्य में वैलेंटाइन नाम का एक शख्स रहता था। उन्हें राजा की यह बात पसंद नहीं थी। उन्होंने ना सिर्फ प्यार का प्रचार किया बल्कि कई सैनिकों की शादी भी करवाई। राजा को जब उनके बारे में पता चला तो उन्होंने वैलेंटाइन को फांसी की सजा सुनाई। वैलेंटाइन को 14 फरवरी के दिन फांसी की सजा ​दी गई। तब ही से उनके किए गए कार्यों के कारण इस दिन को वैलेंटाइंस डे रूप में सेलिब्रेट किया जाने लगा।

COMMENT