Rose Day: यकीन मानिये गुलाब के रंग बता देंगे कि आपके दिल में क्या है..

Views : 9287  |  3 minutes read
Rose-Day-

आज 7 फ़रवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। पहला दिन रोज डे के रूप में मनाया जाता है। अक्सर प्यार की भावना को लाल रंग के गुलाब से ही ज़ाहिर किया जाता है। लेकिन गुलाब कई शेड में आते हैं और हर रंग का अपना एक अलग अर्थ होता है। आइए इस मौके पर जानते हैं गुलाब के रंगों का क्या अर्थ है..

Happy-Rose-Day

लाल रंग: सबसे पहले प्यार के पर्याय इस रंग की ही बात करते हैं। यह आपके सच्चे प्यार को दर्शाता है। जब आप यह किसी को देते हैं तो इसका अर्थ है कि आप सामने वाले से बेहद प्यार करते हैं।

पीला रंग: इस रंग को खुशी का रंग भी कहा जाता है। चूंकि बसंत पंचमी भी इसी माह आती है ऐसे में इसे नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसके जरिए रिश्ते की नई शुरुआत की जा सकती है।

सफेद रंग: यह रंग मासूमियत, प्रेम और लंबे समय तक चलने वाले प्रेम की खासियत को बताता है, यानी इसे विश्वास का प्रतीक माना जाता है। लम्बे रिश्ते का विश्वास दिलाने के लिए इस गुलाब को दिया जा सकता है।

केसरिया रंग: ऑरेंज कलर शरीर में ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। जब आप किसी को यह गुलाब देते हैं तो इसका अर्थ होता ​है कि नए रिश्ते की प्रति आप में काफी उत्साह है और आप इसे आगे ले जाना चाहते हैं।

गुलाबी रंग: इस रंग को नम्रता, सौम्यता और खुशी का प्रतीक माना जाता है। साथ ही किसी का आभार व्यक्त करने के लिए भी इस रंग के गुलाब का इस्तेमाल किया जाता है।

Read: 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक (Valentine Week) शुरू, हर दिन का ये है महत्व

COMMENT