चीनी राष्ट्रपति का दो दिवसीय भारत दौरा, महाबलीपुरम के इतिहास से खुद पीएम मोदी कराएंगे रुबरू

Views : 4761  |  0 minutes read

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आज 11 अक्टूबर से दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य होने वाली यह इन्फॉर्मल बैठक तमिलनाडु के महाबलीपुरम में होने वाली है। महाबलीपुरम समुद्र के किनारे बसा प्राचीन शहर है जो अपने मंदिरों के ​लिए विश्व विख्यात है। इन मंदिरों का चीन से भी प्राचीन काल से रिश्ता रहा है। इसी वजह से इस समिट का आयोजन इस स्थल पर हो रहा है। खास बात यह है कि प्राचीनकाल में महाबलीपुरम के शासकों ने चीन के साथ तिब्बत की सीमा की सुरक्षा के लिए समझौता किया था और आज पीएम मोदी पुन: उसी इतिहास को दोहराएंगे।

पल्लव वंश के शासकों ने बसाया था महाबलीपुरम को

समुद्र तट पर स्थित इस शहर को पल्लव वंश के राजा नरसिंह देव बर्मन ने बसाया था। इस स्थान से चीनी सिक्के मिले थे, जिनसे साफ जाहिर होता है कि भारत और चीन के मध्य प्राचीनकाल में व्यापारिक संबंध थे, जो बंदरगाह के माध्यम से होता था। यही कारण रहा है कि चीन और पल्लव वंश लगातार करीब आते चले गए, इसी के बाद सातवीं सदी में चीन ने महाबलीपुरम के राजाओं से समझौता किया।

पीएम मोदी संग जिनपिंग देखेंगे अतुल्य भारत

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ऐतिहासिक शहर महाबलीपुरम के इतिहास से रुबरु होंगे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी उन्हें लेकर अर्जुन की तपस्या स्थली, गणेश रथ, कृष्णा बटर बॉल, पंच रथ लेकर जाएंगे। यहीं नहीं वह उनके इतिहास और महत्व को स्वयं बताएंगे।

Mahabalipuram

इस तरह होगा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरा:

11 अक्टूबर: (शुक्रवार)

12.30 PM: सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई एयरपोर्ट पर आगमन होगा।

12.55 PM: चेन्नई से महाबलीपुरम एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर से जाएंगे।

01.30 PM: चेन्नई एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का लैंड करेंगे। यही पर उनका स्वागत किया जाएगा।

01.45 PM: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एयरपोर्ट से होटल ITC ग्रैंड के लिए रवाना होंगे। कुछ देर आराम के बाद शी जिनपिंग महाबलीपुरम के लिए रवाना होंगे।

05.00 PM: शी जिनपिंग महाबलीपुरम पहुंचेंगे और ऐतिहासिक नगरी का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वह अर्जुन की तपस्या स्थली, पंचरथ, मल्लमपुरम के शोरे मंदिर देखेंगे। उनके साथ पीएम मोदी भी रहेंगे।

06.00 PM: सांस्कृतिक कार्यक्रम

06.45 से 08.00 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का डिनर

12 अक्टूबर का कार्यक्रम: (शनिवार)

10.00 से 10.40 AM: पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात।

10.50 से 11.40 AM: भारत-चीन के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत

11.45 AM से 12.45 PM: चीनी राष्ट्रपति के सम्मान में लंच का आयोजन

02.00 बजे: पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग वापस चीन के लिए रवाना होंगे।

COMMENT