स्पोर्ट्स अपडेट: इस वजह से अगले साल रद्द हो सकता है टोक्यो ओलंपिक

Views : 2928  |  3 minutes read
Tokyo-Olympics-2020-

कोरोना वायरस के कारण खेलों का बड़ा नुकसान हुआ है। यहां तक कि कई बड़े गेम्स रद्द या आगे बढ़ा दिए गए हैं। कोरोना की वजह से हाल में ही टोक्यो ओलिंपिक 2020 एक साल के लिए टाल दिए गए। लेकिन इस वायरस के कारण खेलों के महाकुंभ पर छाया संकट अभी तक पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। टोक्यो खेलों के लिए ओलिंपिक आयोजन समिति अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा है कि अगर अगले साल तक भी इस महामारी पर काबू नहीं पाया जा सका तो टोक्यो ओलिंपिक गेम्स को रद्द कर दिया जाएगा।

आगे स्थगित करना संभव नहीं: टोक्यो ओलिंपिक अध्यक्ष

टोक्यो ओलिंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा कि अगर अगले साल तक भी कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण नहीं हो पाता तो आखिर में एक साल के लिए स्थगित किए गए टोक्यो 2020 गेम्स को रद्द कर दिया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण खेलों में पहले ही एक साल की देरी हो गई है, इनका आयोजन अब 23 जुलाई, 2021 से होगा, लेकिन टोक्यो 2020 के अध्यक्ष मोरी ने कहा कि इन्हें आगे स्थगित करना संभव नहीं है।

जापान के स्पोर्ट्स डेली न्यूज ‘निक्कन स्पोर्ट्स’ से साक्षात्कार के दौरान जब योशिरो मोरी से पूछा गया कि अगर महामारी का खतरा अगले साल भी बना रहता है तो क्या खेलों को 2022 तक टाला जा सकता है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘नहीं। अगर ऐसा होता है तो फिर ओलिंपिक गेम्स को रद्द कर दिया जाएगा।’

Read More: ओलिंपिक खिलाड़ियों और टीमों को 190 करोड़ रुपए देगा आईओसी

उन्होंने आगे कहा गया है कि मोरी ने कहा कि इससे पहले युद्ध के समय ही ओलिंपिक खेलों को रद्द किया गया था। उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ाई को ‘एक अदृश्य दुश्मन के खिलाफ जंग’ करार दिया। योशिरो मोरी ने कहा, ‘अगर कोरोना पर नियंत्रण पा लिया जाता है तो हम अगली गर्मियों में टोक्यो ओलंपिक का आयोजन करेंगे।’

COMMENT