इस साल 200 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी ‘तानाजी’, इतनी कमाई कर चुकी..

Views : 5365  |  3 minutes read
Tanhaji-Movie

हाल में 10 जनवरी को रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल स्टार फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म इस शुक्रवार को 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई। इसी के साथ तानाजी साल 2020 की पहली ऐसी फिल्म बन गई जो इस खास क्लब में शामिल हुई है। फिल्म अपनी रिलीज के दो सप्ताह बाद भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। मराठा इतिहास पर बनी इस फिल्म को सिने-दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म तानाजी इस वीकेंड न्यू रिलीज फिल्मों पर भी अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में भारी पड़ती नज़र आ रही है।

तीसरे संडे को रिकॉर्ड 12.58 करोड़ का किया कलेक्शन

फिल्म क्रिटिक्स एवं बिजनेस एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, तानाजी ने अपनी रिलीज के बाद तीसरे रविवार को रिकॉर्ड 12.58 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म तीसरे रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली ब्लॉक-बस्टर फिल्मों में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। इस मामले में तानाजी से आगे फिल्म ‘बाहुबली-2’ हिंदी 17.75 करोड़ और आमिर खान की ‘दंगल’ 14.33 करोड़ हैं। इससे पहले फिल्म तानाजी ने शुक्रवार यानि 24 जनवरी को 5.38 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, शनिवार को 9.52 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने सोमवार को 4.03 करोड़ की कमाई की। सोमवार तक 228.98 करोड़ कमा चुकी तानाजी का जलवा अभी तक भी कायम है।

जबकि इसी शुक्रवार को रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘पंगा’ और वरुण धवन की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ पहले वीकेंड तक 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। स्ट्रीट डांसर 3डी ने पहले दिन 10.26 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 13.21 करोड़ और तीसरे दिन यानि रविवार को 17.76 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म पहले वीकेंड में 41.23 करोड़ ही कमा पाई। स्ट्रीट डांसर 3डी ने सोमवार को 4.65 करोड का बिजनेस किया। अब फिल्म का चार दिन का कलेक्शन 45.88 करोड़ हो गया है।

वहीं, कंगना रनौत और जस्सी गिल स्टारर की पंगा ने पहले दिन 2.70 करोड़ और ​दूसरे दिन यानि शनिवार को 5.61 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 6.60 करोड़ की कमाई की। यह फिल्म ओवरसीज में पहले वीकेंड तक 4.37 करोड़ की कमाई कर चुकी है। पंगा ने सोमवार को 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने पहले वीकेंड में 20 करोड़ से अधिक कमा चुकी है।

Grammys 2020: रेड कारपेट पर दिखा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड लुक, देखें तस्वीरें

सूबेदार तानाजी मालुसरे पर आधारित है फिल्म

फिल्म में तानाजी में अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। इसमें अजय देवगन ने मराठा साम्राज्य के योद्धा सूबेदार तानाजी मालुसरे का रोल प्ले किया है। काजोल उनकी पत्नी सावित्री बाई मालुसरे और सैफ अली खान उदयभान राठौड़ के किरदार में नज़र आए हैं। कई राज्यों में टैक्स फ्री करने बाद हाल में तानाजी को महाराष्ट्र में भी कर मुक्त कर दिया गया। यह फिल्म सिने दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है। इसे क्रिटिक्स से भी सराहना मिली थी।

 

COMMENT