सोनाक्षी सिन्हा के रामायण ज्ञान पर भड़के यूपी के मंत्री, ​दे दिया यह टैग

Views : 6975  |  0 minutes read
Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। वे अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने जनरल नॉलेज को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल पिछलेे दिनों वे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक स्पेशन एपिसोड में नज़र आई थीं। यहां उन्होंने एक सवाल के जवाब में अपने ज्ञान का परिचय दिया और उसके बाद से वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। अब उनके ज्ञान पर यूपी के एक मंत्री ने उन्हें ‘पशु धन’ का टैग दिया है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं…।

Sonakshi Sinha

नहीं पता किसके लिए आई थी संजीवनी

दरअसल शो के दौरान सवाल पूछा गया कि हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। यह सवाल सुनकर सोनाक्षी काफी कन्फ्यूज हो गई। इसके चार ऑप्शंस में सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम का नाम दिया गया था। वे कभी सीता का तो कभी राम का नाम जवाब के तौर पर बोल रही थीं। आखिरकार उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल कर इसका जवाब दिया। उनके इस ज्ञान पर खुद अमिताभ बच्चन भी चकित रह गए थे। सोनाक्षी ने जब अपने इस तरह का टैलेंट का परिचय दिया तो सोशल मीडिया को भी उन्हें ट्रोल करने का मौक मिल गया। उन पर कई मीम्स बने, जो अब भी लोगों को हंसाने का काम कर रहे हैं।

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

लोगों का कहना था कि सोनाक्षी सिन्हा के परिवार में उनके पिता से लेकर चाचा और भाईयों तक के नाम रामायण के किरदारों से प्रेरित हैं। उनके घर का नाम ही ‘रामायण’ है और भाईयों का नाम लव-कुश है। ऐसे में सोनाक्षी को सवाल का जवाब पता नहीं होना हैरान करने वाला था।

मंत्री बोले इन लोगों को सिर्फ पैसों से मतलब

Sunil Bharala

जब यह किस्सा यूपी के श्रम कल्याण परिषद चेयरमैन, मंत्री सुनील भराला को पता चली तो वे काफी खफा हुए। उन्होंने सोनाक्षी को ‘पशु धन’ की संज्ञा दी और कहा, ‘आज मॉडर्न जमाने में इन लोगों को सिर्फ पैसों की पड़ी है। ये सिर्फ पैसा कमाने और उसे अपने ऊपर लुटाने पर ध्यान देते हैं। इन्हें भगवान और इतिहास के बारे में कोई ज्ञान नहीं है। इनके पास कुछ सीखने का समय नहीं है। इस बात से दुखद और क्या हो सकता है।’

COMMENT