Twitter पर गलत जानकारी शेयर करने से मिलेगी चेतावनी, सुविधा जल्द होगी शुरू

Views : 3380  |  3 minutes read

Twitter पर फर्जी जानकारी देना अब मंहगा पड सकता है। जल्द ही ट्विटर एक नया फीचर जोडने जा रहा है जिससे गलत जानकारी शेयर करने पर चेतावनी मिलेगी। ट्विटर की यह नई सुविधा 5 मार्च 2020 से शुरू हो सकती है।

भ्रामक जानकारी नहीं हो पाएगी शेयर-

एक बयान में कंपनी ने कहा कि वह जल्दी ही प्लेटफॉर्म पर ट्वीट की लेबलिंग करने लगेगी। गलत वीडियो, फोटो या मैसेज को शेयर करने से पहले यूजर को चेतावनी मिल जाएगी। ट्विटर इस सुविधा से ऐसी भ्रामक जानकारियों को आगे बढने से रोकने में कामयाब होगी।

इसलिए उठाया यह कदम-

गौरतलब है कि दुनियाभर में कई लोग सोशल मीडिया का गलत उपयोग भी करते हैं। ट्विटर के माध्यम से ज्यादातर फर्जी संदेश, वीडियो शेयर किए जाते हैं।

इस तरह दिखेगी चेतावनी-

ट्विटर ने एक पोस्ट में कहा कि हम गलत जानकारी वाले ट्वीट पर चेतावनी के रूप में एक तरह का लेबल (ठप्पा) लगाएंगे। जिससे दोबारा ट्वीट या लाइक से पहले चेतावनी दिखाई देने लगेगी।

Read More: आपका वॉट्सएप ना हो जाए हैक इसलिए बदल लें यह जरूरी सेटिंग

मार्च में शुरू होगी सुविधा-

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यह महत्वपूर्ण सुविधा इस साल 5 मार्च शुरू होने की बात कही जा रही है। इस फीचर की मदद से भ्रामक जानकारियां ट्विटर पर नहीं फैल पाएंगी और ऐसे मैसेज,वीडियो,फोटो ट्विटर हटा भी सकती है।

 

 

COMMENT