दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत के बाद लोगों का यह पसंदीदा सीरियल होगा रीटेलिकास्ट

Views : 3816  |  3 minutes read
Doordarshan-Re-telecast

देश में तेजी से बढ़ते खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोकथाम के लिए हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 दिनों का लॉकडाउन किया। इस घोषणा के बाद लॉकडाउन के दौरान घर पर समय बिता रहे लोगों ने दूरदर्शन पर रामानंद सागर की ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ दिखाने की डिमांड की। दूरदर्शन ने मांग को मानते हुए टीवी पर रामायण का रिटेलीकास्ट शुरू कर दिया है। इसके बाद लोगों ने 90 के दशक के अपने पसंदीदा सीरियल ‘शक्तिमान’ टीवी पर दिखाने की मांग की। दूरदर्शन ने लॉकडाउन में बोर होते लोगों की इस मांग को मानते हुए अब टीवी पर शक्तिमान को भी रीटेलिकास्ट करने की घोषणा कर दी है।

Doordarshan-Shaktimaan-Re-telecast

अप्रैल से शुरू हो जाएगा शक्तिमान का रीटेलिकास्ट

जानकारी के मुताबिक, भारत में लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन ने पॉपुलर टीवी सीरियल शक्तिमान को एक बार फिर से दिखाने की तैयारी पूरी कर ली है। मुकेश खन्ना की मुख्य भूमिका वाला यह सुपरहिट शो कुछ ही समय में एक बार फिर से लोगों के लिए टेलिकास्ट होने जा रहा है। बता दें यह शो अप्रैल माह के पहले हफ्ते से दोपहर 1 बजे प्रसारित किया जाएगा। इस बार खुशी की बात यह है कि बच्चों का चहेता शो शक्तिमान रोजाना टेलीकास्ट होगा। इसके लिए उन्हें एक हफ्ते का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि दूरदर्शन के शो शक्तिमान को देशभर में जितनी प्रसिद्धि हासिल हुई शायद ही किसी टीवी शो को मिली हो। इन शो के अलावा दूरदर्शन, लोकसभा और राज्यसभा चैनल पर ‘चाणक्य’, ‘ब्योमकेश बक्शी’, ‘श्रीमान श्रीमती’ और ‘सर्कस’ सीरियल का टेलीकास्ट शुरू हो गए हैं। इनके एक बार फिर प्रसारण से लोगों की 90 के दशक की यादें ताज़ा हो गई है।

Read More: टोक्यो ओलंपिक का नया शेड्यूल जारी, जानें कब शुरू होंगे ये गेम्स

दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल पहले से ही रीटेलिकास्ट किए जा रहे हैं, जिसे परिवार के सभी लोग एक साथ बैठ कर इंजॉय कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1347 हो गई है और 38 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Shaktimaan-Re-telecast-

COMMENT