एनिवर्सिरी स्पेशल: प्रियंका को पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे निक जोनस…तस्वीरों में देखें

Views : 4090  |  0 minutes read

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वाईट टाइगर’ की शूटिंग में बिजी हैं। हालिया शूटिंग से ब्रेक लेकर प्रियंका यूएस अपनी पति के पास लौटी हैं।

View this post on Instagram

Via Dell Amore… or Love Way in other words.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

बता दें कि प्रियंका और निक 1 दिसंबर को अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों ने पिछले साल जोधपुर के उम्मेद पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

View this post on Instagram

The city of love ??

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

जिसमें दोनों के परिवारवाले करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। दोनों की शादी काफी लग्जरी थी जिसमें हर एक चीज का खास ख्याल रखा गया था।

View this post on Instagram

That smile. ?

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सिरी को लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। एनिवर्सिरी के ठीक 3 दिन पहले ही प्रियंका ने निक को एक बेहद क्यूट पपी गिफ्ट किया है।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर भी इस नए मेहमान क स्वागत किया है। प्रियंका और निक की दुनिया में आए इस नन्हें मेहमान का नाम गिनो द जर्मन है।

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को पहली बार उनके अमेरिकन शो क्वांटिको में पहली बार देखा था। और पहली ही नजर में निक जोनस उन्हें काफी पसंद आई।

प्रियंका को लेकर उन्होंने अपने दोस्तों के साथ भी शेयर की थी कि प्रियंका काफी खूबसूरत हैं। इसके बाद दोनों की पहली मुलाकात वैनिटी फेयर ऑस्कर्स के आफ्टर पार्टी में हुई।

जहां उन्होंने किसी की परवाह किए बगैर प्रियंका को घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर दिया। मगर उस वक्त प्रियंका के पास ज्यादा समय नहीं था क्योंकि उन्हें इंडिया की फ्लाइट पकड़नी थी।

इसके बाद इस कपल को राफ लॉरेन ने मेट गाला में इनवाइट किया।

View this post on Instagram

Hello beautiful. #cannes

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

वोग मैग्जीन के मुताबिक  निक ने पहली बार प्रियंका चोपड़ा को सितंबर साल 2016 में ट्विटर पर मैसेज किया था। इस मैसेज में निक ने लिखा कि हमारे कुछ दोस्त कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए। मैसेज के जवाब में प्रियंका ने लिखा कि ये मैसेज मेरी टीम पढ़ सकती है और मैसेज करने के लिए उन्होंने निक को पर्सनल मोबाइल नंबर दिया।

एक इंटरव्यू में निक ने बताया कि उन्होंने प्रियंका को ग्रीस में शादी का प्रपोजल दिया था। उस वक्त ग्रीस में प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा था। इस मौके पर प्रियंका के दोस्त मां मधु और निक भी साथ थे।

View this post on Instagram

You are my sunshine my only sunshine… #miami

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

निक ने एक हफ्ते पहले ही प्रियंका के लिए रिंग खरीदी थी। निक ने अपने घुटनों पर बैठकर प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज करते हुए कहा कि क्या तुम मुझसे शादी करके मुझे दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बनाओगी।

निक के इस प्रपोजल के बाद प्रियंका करीब 45 सेकंड तक साइलेंट रही और निक ने उनकी उंगली में रिंग पहना दी।

 

 

COMMENT