फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट, सलमान उसी पायदान पर बरकरार, मगर इतने नीचे खिसके शाहरूख प्रियंका

Views : 3368  |  0 minutes read

इंटरनेशनल बिजनेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले  इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। पिछले साल के मुकाबले इस साल भी जहां कुछ लोग उसी पायदान पर कायम हैं, तो कुछ अपनी पोजिशन से नीचे खिसक गए। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लगातार तीसरे साल भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार सलमान ने 1 अक्टूबर 2017 से 30 सितंबर 2018 के बीच 253.25 करोड़ रुपए कमाए। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 228.09 करोड़ रुपए की कमाई के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण 185 करोड़ और 112 करोड़ रूपयों के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। टॉप-5 में दीपिका इकलौती महिला हैं।

salman-khan

सेलेब्रिटी पिछले साल कमाई (रुपए करोड़) इस साल कमाई (रुपए करोड़)
सलमान खान 232.83 253.25
विराट कोहली 100.72 228.09
अक्षय कुमार 98.25 185
दीपिका पादुकोण 68 112.8
महेंद्र सिंह धोनी 63.77 101.77
आमिर खान 68.75 97.5
अमिताभ बच्चन 75 96.17
रणवीर सिंह 62.63 84.67
सचिन तेंदुलकर 82.50 80
अजय देवगन 48.83 74.5

इसके बाद नम्बर आता है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का, जो 101.77 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पांचवें नंबर पर हैं। वहीं इंटरनेशनल सेलेब्रिटी बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा जहां पिछले साल 7वें नम्बर पर थी, वो अब 42 पायदान नीचे फिसल कर 49 वें नंबर पर पहुच गई है। एक साल में प्रियंका की इनकम 68 करोड़ रुपए से घटकर 18 करोड़ रुपए रह गई।

Salman-Khan-Virat-Kohli-Akshay-Kumar Forbes

जानकारी के अनुसार सलमान खान की कमाई में एक साल में 9% का इजाफा हुआ। वहीं, विराट कोहली की कमाई में 126% की बढ़ोतरी हुई। इसी तरह अक्षय कुमार की कमाई एक साल में 88%, दीपिका पादुकोण की 66% और महेंद्र सिंह धोनी की आमदनी 60% बढ़ी है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इस लिस्ट में दूसरे नंबर से फिसलकर इस साल 13वें नंबर पर आ गए हैं।

इस लिस्ट में अमिष त्रिपाठी और चेतन भगत ने भी जगह बनाई है। टू स्टेट्स जैसी किताबों के लेखक चेतन 8.75 कराेड़ रुपए की कमाई के साथ 90वीं रैंक पर हैं। वहीं, 6.5 करोड़ रुपए की कमाई के साथ अमिष 95वें नंबर पर हैं। वे शिव ट्रियालॉजी के लेखक हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, दीपिका-रणवीर, करीना-सैफ जैसे नाम भी शामिल हैं।

COMMENT