इंस्टाग्राम पर सिर्फ 5 महीनों में रतन टाटा के फॉलोअर्स 10 लाख के पार, जताई खुशी

Views : 3245  |  3 minutes read

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 5 महीने पहले ही जुडे देश के बडे उद्योगपति रतन टाटा के फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख पार कर चुकी है। इस पर टाटा ने खुशी जताकर अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर धन्यवाद कहा है।

सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है टाटा-

टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और समय-समय पर पोस्ट व फोटो शेयर करते रहे हैं। उनकी पोस्टों में मुख्य रूप से अपने जीवन की कम उम्र की तस्वीर व टाटा ग्रुप द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्य शामिल हैं। टाटा की पोस्ट को लेकर उनके प्रशंसकों में उत्सुकता भी बनी रहती है और लाखों लाइक्स मिलते हैं।

टाटा बोले-”अद्भुत ऑनलाइन परिवार”

रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख पार पहुंचने के बाद पोस्ट कर धन्यवाद कहा है। टाटा ने कहा है कि उनके इस पेज पर लोगों की संख्या एक मुकाम तक पहुंच गई है। यह एक अद्भुत ऑनलाइन परिवार है और जब वह इंस्टाग्राम से जुड़े तो उस वक्त ऐसा सोचा नहीं था। टाटा की धन्यवाद जताने वाली यह पोस्ट भी अब वायरल हो गई है।

Read More: जानिये, अरविंद केजरीवाल का आईआईटी छात्र से मुख्यमंत्री तक का सफर

अक्टूबर 2019 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे-

देश के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा पिछले साल 5 महीने पहले ही अक्टूबर में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। टाटा की इंस्टाग्राम पर पिछले दिनों युवावस्था की तस्वीर काफी पसंद की गई थी। टाटा का कहना है कि उनका इस तरह शानदार सफर आगे भी जारी रहेगा।

 

 

COMMENT