टीवी की इन सेलिब्रिटी को अपने ही ऑनस्क्रीन भाई-बहनों से हुआ प्यार, 2 ने रचाई शादी

Views : 4804  |  5 min. read

टीवी उद्योग हो या बॉलीवुड या हॉलीवुड, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जो अपने को-स्टार पर दिल हार बैठे।  विशेष रूप से भारतीय टीवी उद्योग में, ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियाँ हैं, जो रील लाइफ में पर्दे पर जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई मगर असल जिंदगी में वे अपने को-स्टार को दिल दे बैठे। खासकर कुछ ऐसे सेलिब्रिटी जो पर्दे पर भाई-बहन का किरदार निभा चुके हैं। तो चलिए एक नजर डाली जाए इस लिस्ट पर।

अमन वर्मा और वंदना लालवानी

दोनों की मुलाकात टीवी शो शपथ के सेट पर हुई। इस शो में अमन और वंदना ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। सेट पर दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों ने इस रिश्ते को शादी में बदल लिया।

किरण करमाकर और रिंकू धवन

एकता कपूर के पॉप्युलर शो कहानी घर घर की में किरण और रिंक भाई-बहन के किरदार में नजर आए थे। शो के सेट पर ही दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों ने इस प्यार को शादी में बदलने का फैसला कर लिया। इस जोड़े ने साल 2001 में शादी कर ली।

शिविंग नारंग और दिगंगना

शिविंग नारंग और दिगंगना पहली बार एक वीर की अरदास वीरा में नजर आए थे। शो में दोनों ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। लेकिन खबरों की मानें तो रियल लाइफ में दोनों शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। दोनों ने काफी लंबे वक्त तक डेट भी किया था।

अदिति भाटिया और अभिषेक वर्मा

एकता कपूर के पॉप्युलर शो ये हैं मोहब्बतें में अदिति और अभिषेक भाई-बहन के किरदार में नजर लाए। लेकिन रियल लाइफ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की साथ में कई तस्वीरें हैं। ऐसे में दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबर है।

रोहन मेहरा कांची सिंह

स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहन और कांची ने भाई बहन का रोल अदा किया है। खबरों की मानें तो असल जिंदगी में दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच शो की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था। वे काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

COMMENT