इंस्टाग्राम पर 1 लाख फॉलोअर्स होने पर रामायण की ‘सीता’ दीपिका ने कही ये बात

Views : 5247  |  3 minutes read

लॉकडाउन में धार्मिक टीवी सीरियल रामायण के प्रति भारतीय दर्शकों का जबरदस्त प्रेम उमड रहा है तो वहीं रामायण में किरदार निभाने वाले पात्रों को लोगों द्वारा अब सोशल मीडिया पर सर्च कर फॉलो किया जा रहा है। सीता का किरदार अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने निभाया था और अब सोशल मीडिया पर दीपिका के भी फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ गई है।

इंस्टाग्राम पर दीपिका के हुए 1 लाख फॉलोअर्स

रामायण में सीता का अभिनय करने वाली दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर अपने फैन को जानकारी दी है कि अब इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। दीपिका ने इसके लिए पोस्ट कर अपने फैन्स को धन्यवाद कहा है।

Read More: ‘रामायण’ में सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका की ये तस्वीरें हुई वायरल

दीपिका ने स्क्रीनशॉर्ट भी किया शेयर

दीपिका ने फैंस को शुक्रिया कहने के साथ ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीनशॉर्ट भी साझा किया है और कहा है कि उनकी इंस्टाग्राम फैमिली को शुक्रिया व सभी को बहुत सारा प्यार भी।गौरतलब है कि रामायण में सीता का किरदार अहम था और इस पात्र को दीपिका चिखलिया ने निभाया था। अब जब लॉकडाउन में दूरदर्शन पर करीब 33 वर्ष बाद रामायण का दुबारा प्रसारण किया जा रहा है तो दर्शकों का भक्तिभाव पूर्ण प्रेम उमडता हुआ देखने को मिल रहा है।

COMMENT