प्रियंका को मम्मी और निक को पापा बोलती है Diana , इंस्टा पर इसके डेढ़ करोड फॉलोअर्स

Views : 5691  |  0 minutes read

प्रियंका चोपड़ा अपने हर मूव को लेकर सुर्खियों में रहती है। पहले बॉलीवुड अब हॉलीवुड में भी उनके चर्चे हैं। निक जोनास के अलावा एक और शख्स भी है जो पिग्गी चॉप्स के बेहद करीब है। प्रियंका की लगभग हर फोटो में वो उनके साथ होता है। ये है प्रियंका की डॉगी डायना। डायना के नखरे किसी मॉडल से कम नहीं है। इसका पूरा नाम है डायना चोपड़ा। जी हां, डायना चोपड़ा आम डॉगी नहीं है। ये एक सेलिब्रेटी डॉग है। जो सोशल मीडिया पर भी बेह​द पॉपुलर है। डायना का इंस्टाग्राम अकाउंट है diariesofdiana के नाम से। डायना चोपड़ा को करीब 10.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। मतलब करीब डेढ करोड़ लोग रोजाना डायना की हर पोस्ट को देख पाते हैं और लाइक भी करते हैं।

डायना प्रियंका को मम्मी और निक को पापा बुलाती है। 16 सितंबर को डैडी निक के बर्थडे पर भी डायना के इंस्टा अकाउंट से विश किया गया था। ये डायना प्रियंका और निक के साथ हर बड़े इवेंट में नजर आती है। ये प्रियंका की तरह एक सेलिब्रेटी ही है। तभी तो प्रियंका एक दिन भी डायना से दूर नहीं रहती। बताया जाता है कि डायना को प्रियंका ने नवंबर 2016 में एडॉप्ट किया था। उस वक्त निक भी प्रियंका की लाइफ में नहीं आए थे। प्रियंका शादी के बाद डायना को भी अपने साथ लेकर आई थी।

यहां देखिए डायना की कुछ खास इंस्टा पोस्ट…

View this post on Instagram

#WhoRunTheWorld ?? Woof! ? #InternationalDogDay

A post shared by Diana Chopra (@diariesofdiana) on

COMMENT