अब ब्राजील में जा सकेंगे बिना ​वीजा के, इन देशों में भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं

Views : 5544  |  0 minutes read

भारत के पर्यटकों के लिए ब्राजील राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो ने गुरुवार को खुश खबरी दी है और ब्राजील घूमने जाने वालों पर्यटकों के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यही नहीं भारत के अलावा चीन के पर्यटकों और बिजनेस टूर पर आने पर आने वाले यात्रियों के लिए भी वीजा फ्री एंट्री मिलेगी।

इस वर्ष सत्ता पर काबिज हुई दक्षिणपंथी बोल्सोनारो की सरकार ने दुनिया के कई विकासशील देशों के लोगों के लिए वीजा की अनिवार्यता खत्म करने की नीति बनाने की बात कहते रहे हैं। इस नीति के तहत ही इस साल ब्राजील सरकार ने यूएसए, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया से आने वाले टूरिस्ट्स और कारोबारियों के लिए अपने यहां वीजा की अनिवार्यता खत्म कर दी है। हालांकि, इन देशों ने बदले में ब्राजील के नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री का ऐलान नहीं किया।

ब्राजील से पहले भारतीय पर्यटकों और कारोबारियों को दुनिया के करीब 17 देशों ने वीजा बिना घूमने के अनुमति दे रखी है। इन देशों में आराम से आ-जा सकते हैं।

जिन भारतीयों के पास पासपोर्ट हैं उन्हें कई देशों में वीजा फ्री एंट्री है। जो यहां पर घूमने जाते हैं उन्हें वीजा लेने की आवश्यकता नहीं है। बस आपके पास वापसी टिकट और अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस होन जरूरी है।

इन देशों में ठहर सकते हैं इतने दिन

भारतीय पर्यटकों को विभिन्न देशों में कुछ समय बिना वीजा के घूमने की अनुमति है। वानुवातू, डोमेनिका, त्रिनिदाद एंड टोबैको में भारतीय नागरिक 6 महीने तक रूक सकते हैं। वहीं सेंट विंसेट एंड द ग्रेनैडिनेस, सेंट किट्स एंड नेविस देशों में 1 महीना तक रूकने की अनुमति है। माइक्रोनेसिया, मकाऊ, इंडोनेशिया, सल्वाडोर में भारतीय पर्यटक 30 दिन तक बिना ​वीजा के रह सकते हैं।

मॉरिशस, हैती, सेनेगल, ग्रेनेडा, इक्वाडोर में भारतीय नागरिक 90 दिन तक और फिजी में 120 दिन तक रह सकते हैं। फिलस्तीन, नेपाल, भूटान में भी आप बिना वीजा के घूम सकते हैं।

COMMENT