नवजोत सिंह को ‘आप’ पार्टी में आने का ऑफर, भगवंत बोले- आएं तो उनका स्वागत

Views : 3272  |  3 minutes read

साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी अब राज्य ईकाई को मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी में शामिल होने के ऑफर मिलने की बात सामने आ रही है। इस मामले में ‘आप’ पार्टी पंजाब के प्रमुख व सांसद भगवंत मान का कहना है कि अगर सिद्धू पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।

पंजाब में ‘आप’ पार्टी की यह है रणनीति

दरअसल पंजाब में ‘आप’ पार्टी गुटबाजी का शिकार होकर कमजोर हो चुकी है। 2022 में विधानसभा चुनाव होने है इसलिए पार्टी चाहती है कि दिल्ली विधानसभा में मिली बंपर सफलता की तरह पंजाब में भी पार्टी की सरकार बने और चुनाव से पहले पार्टी खुद को मजबूत करने की कोशिश में पूरी तरह जुट गई है।

जरनैल सिंह ने दिया है ऑफर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक व पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने दिया है। जरनैल ने मीडिया से कहा है कि पंजाब के ​बेहतर विकास के लिए नवजोत को आप पार्टी में आना चाहिए।

Read More: दिल्ली में बंपर सफलता से उत्साहित ‘आप’ अब बाकी राज्यों में पार्टी के विस्तार में जुटी

भगवंत मान ने दिया यह बयान

इधर नवजोत सिद्धू को ‘आप’ पार्टी में शाामिल करने की खबरों के बीच पंजाब इकाई के आप प्रमुख भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि अगर सिद्धू पार्टी में शामिल होते हैं तो उनका वेलकम करने वालों में वह सबसे पहले इंसान होंगे। हालांकि मान ने यह भी कहा कि वह सिद्धू को इस तरह का प्रस्ताव पहले दे चुके हैं लेकिन अभी तक सिद्धू से कोई बातचीत नहीं हुई है।

 

 

COMMENT