कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी ने यूपी-पंजाब समेत पांच राज्यों के पीसीसी अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

Views : 865  |  3 minutes read
Congress-President-Sonia-Gandhi

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा है वे पीसीसी के पुनर्गठन के लिए अपना-अपना इस्तीफा दें। मीडिया को इस बारे में जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी है।

अपनी जमानत तक नहीं बचा सके यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

दरअसल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू तमकुही राज विधानसभा सीट पर तीसरे नंबर पर रहे। लल्लू अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। उन्हें महज 14.78% वोट मिले। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर सीट से चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा के धन सिंह रावत ने 587 वोट से हराया। हालांकि, सोनिया गांधी के फैसले के थोड़ी देर बाद ही उन्होंने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया।

पीसीसी अध्यक्ष भी नहीं जीत पाए विधानसभा चुनाव

उधर पंजाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी सीट से चुनाव हार गए। उन्हें आप की जीवन ज्योत कौर ने 6,750 वोट से मात दी। मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष एन लोकेन सिंह नंबोल विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा के टी बसंत कुमार सिंह ने 3,060 वोट से हराया। वहीं, गोवा के पार्टी अध्यक्ष गिरीश राया चोडनकर ने चुनाव परिणाम के बाद ही इस्तीफे की पेशकश कर दी थी।

Read Also: चार राज्यों में भाजपा की वापसी, पंजाब में आप ने पहली बार बनाई सरकार

COMMENT