मिथुन चक्रवर्ती के पिता का निधन, लॉकडाउन के चलते मिथुन इस जगह हैं फंसे

Views : 3853  |  3 minutes read

मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के पिता का मुंबई में लंबे समय से बीमार रहने के कारण निधन हो गया है वहीं खबर है कि लॉकडाउन के चलते मिथुन बेंगलुरू में ही फंसे हुए हैं हालांकि वह मुंबई पहुंचने की कोशिश में है।

शूट के लिए बेंगलुरु में है मिथुन

जानकारी के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती किसी शूट की वजह से बेंगलुरु गए हुए थे और लॉकडाउन लगने के बाद वहीं फंस गए। हालांकि खबरें आ रही हैं कि पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मिथुन मुंबई जाने की पूरी कोशिश में प्रयासरत हैं। गौरतलब है कि देश में कोरोना संकट चल रहा है और 3 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है।

Read More: डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बुक कराए 8 होटल, मुंबई पुलिस ने कहा धन्यवाद

बंगाली एक्ट्रेस ने दी सोशल मीडिया पर जानकारी

बंगाली एक्ट्रेस रितुपर्णा सेन गुप्ता ने इस मामले में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है और लिखा है कि मिथुन दा के पिता के अचानक निधन पर वह शोक प्रकट करती हैं और उनकी आत्मा हमेशा शांति में रहे।

COMMENT